फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said that Congress wants us to be destroyed

और तीखे हुए अखिलेश: बोले-नेहरू से लड़कर आगे बढ़े समाजवादी, कांग्रेस चाहती है कि हम खत्म हो जाएं

Tue, 07 Nov 2023 10:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 07 Nov 2023 10:15 PM IST
सार

अखिलेश मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा कांग्रेस और भाजपा से अलग है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said that Congress wants us to be destroyed
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा और कांग्रेस के बीच चुनावी हमलों का दौर थम नहीं रहा है। अखिलेश यादव लगातार कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। इस बार उन्होंने जवाहर लाल नेहरू पर हमला किया है। पुरानी बातों को याद करते हुए उन्होंने कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई। 

विज्ञापन


 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने नेहरू जी (पंडित जवाहर लाल नेहरू) के खिलाफ लड़कर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) इस विचारधारा को आगे लेकर चले। कांग्रेस चाहती है कि समाजवादी विचाराधारा खत्म हो जाए लेकिन हमारा प्रण है कि इस विचारधारा को और फैलाएंगे। 
विज्ञापन


अखिलेश मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा कांग्रेस और भाजपा से अलग है। हम परिस्थितियों के कारण कांग्रेस के साथ खड़े हुए थे लेकिन कांग्रेस ने हमें अलग कर दिया। डॉ. राममनोहर लोहिया हमेशा नेहरू जी के खिलाफ लड़े। नेताजी ने कांग्रेस के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। मध्य प्रदेश में भाजपा पिछले 20 वर्षों से भ्रष्टाचार और लूट कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed