{"_id":"6512efceb5be6d51ad021b4f","slug":"akhilesh-yadav-said-that-bjp-has-rigged-the-assembly-elections-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का आरोप: विधानसभा चुनाव में भाजपा ने षड्यंत्र कर सपा समर्थकों के वोट कटवाए, अब अलर्ट हैं हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का आरोप: विधानसभा चुनाव में भाजपा ने षड्यंत्र कर सपा समर्थकों के वोट कटवाए, अब अलर्ट हैं हम
Tue, 26 Sep 2023 08:20 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 26 Sep 2023 08:20 PM IST
सार
भाजपा की शह पर दो कंपनियों ने रिफाइंड ऑयल के 60 प्रतिशत बाजार पर कब्जा कर लिया है। गिनी-चुनी कंपनियां किसानों से धान-गेहूं की खरीद रही हैं। बाढ़-सूखा से प्रभावित फसल का अभी तक मुआवजा भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव में हेराफेरी कर सत्ता पर कब्जा बनाए रखना चाहती है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने षड्यंत्र कर सपा समर्थकों के वोट कटवाए। ऐसा भविष्य में दुबारा न होने देने के लिए हर सपा कार्यकर्ता को सजग रहना होगा। हर कार्यकर्ता इसको लेकर अलर्ट रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में आठ सौ किसानों की जान चली गई। किसानों को गेहूं का लागत मूल्य भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा की शह पर दो कंपनियों ने रिफाइंड ऑयल के 60 प्रतिशत बाजार पर कब्जा कर लिया है। गिनी-चुनी कंपनियां किसानों से धान-गेहूं की खरीद रही हैं। बाढ़-सूखा से प्रभावित फसल का अभी तक मुआवजा भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगा। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने वीरेंद्र सारंग की ''जननायक कृष्ण'' पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि गीता का उपदेश आज भी सार्थक और सामयिक है। इस अवसर पर अवधेश प्रसाद, राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, जयशंकर पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अंबिका चौधरी, महबूब अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अखिलेश ने बाबा सुखदेव सिंह को दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर के सुप्रसिद्ध संत बाबा सुखदेव सिंह की बरसी के अवसर पर मंगलवार को सपा प्रदेश कार्यालय में स्मरण सभा का आयोजन किया गया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने संत बाबा सुखदेव सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत बाबा के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज की सेवा करते रहेंगे। पीलीभीत, शाहजहांपुर व लखीमपुर खीरी से आए बाबा अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह भुल्लर, बाबा निर्मल सिंह पड्डा आदि ने अखिलेश को सरोपा भेंट किया।
रीवां में अखिलेश आज करेंगे सभा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 27 सितंबर को रीवां के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी व्यासजी गोंड ने बताया कि जनसभा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में सपा समर्थक मतदाता इस जनसभा में हिस्सा लेंगे।