फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said, RSS should tell whether the dispute has been resolved or it has become more complicated

Lucknow News : अखिलेश यादव बोले- आरएसएस बताए, झगड़ा सुलझा या और उलझा

Sun, 24 Sep 2023 07:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 24 Sep 2023 07:50 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया बनकर उभरी है। युवा निराश हैं और वे जान जोखिम में डालकर सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के पीछे भागने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said, RSS should tell whether the dispute has been resolved or it has become more complicated
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के लखनऊ दौर पर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानाचार्य की शिकायत पर आए प्रबंधक और उप प्रबंधक ने यदि हेड मास्टर साहब के कार्य और उनकी कार्यपद्धति का आकलन कर लिया हो तो उन्हें बताना चाहिए कि प्रधानाचार्य गलत थे या हेड मास्टर। यह भी बताना चाहिए कि उनके आपस का झगड़ा कुछ सुलझ पाया क्या या फिर और उलझ गया।

विज्ञापन


प्रदेश में जंगलराज, भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया बनकर उभरी है। युवा निराश हैं और वे जान जोखिम में डालकर सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के पीछे भागने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं युवाओं का गुस्सा देश में बदलाव लाएगा।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि जब देश के युवा बेरोजगार अपनी डिग्री की फाइल लेकर जान जोखिम में डालकर सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के पीछे दौड़ने के लिए मजबूर हों, तो समझा जा सकता है कि वे कितने हताश हैं। भाजपा को याद रखना चाहिे कि नौजवान का ग़ुस्सा इंकलाब बनकर बदलाव लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने जारी बयान में कहा कि सत्ता के संरक्षण में भाजपा के दबंग लोग अराजकता फैला रहे हैं। कानपुर में भाजपा नेता के धोखे के कारण किसान बाबू सिंह ने आत्महत्या कर ली। उन्हें इंसाफ दिलाने के बजाय ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री नैतिक अवकाश पर गए हैं। प्रदेश में गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद और वाराणसी से सहारनपुर तक अपराध की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं। सरकार निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है।

सपा राधास्वामी सत्संग के साथ
अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगरा में राधास्वामी सत्संग के साथ खड़ी है और दयालबाग को बचाने की मुहिम में हर तरह से साथ है। भाजपा का धर्म-विरोधी बुलडोजर जनता नहीं सहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां-जहां लोगों ने जमीनें कब्जाई हैं, उसके पीछे हमेशा एक भाजपाई निकला है ।

राजस्थान चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए बनाई रणनीति
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से रविवार को राजस्थान के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन देथा और बसंत हरियाणा ने भेंट की। इस दौरान राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। समाजवादी पार्टी राजस्थान में इस बार चुनाव में पूरी तैयारी से भाग लेने जा रही है।


समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महानगर और जिलाध्यक्ष घोषित
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के 16 महानगर एवं जिलाध्यक्ष घोषित कर दिये हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अमन धानुक को लखनऊ, सनी वाल्मीकि को मुरादाबाद और गौरव चक को फिरोजाबाद का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह राजकुमार संघर्षी को सोनभद्र, सत्येंद्र कुमार वर्मा को चित्रकूट, लक्ष्मी रतन पासी को प्रतापगढ़, अविनाश कुमार को अंबेडकरनगर, पूरन लाल गौतम को गोंडा, डॉ. नौरतन जाटव को मुरादाबाद, विजय पाल को बिजनौर, राजन कुमार तेजान को शामली, योगेश कुमार उर्फ बिट्टू को हापुड़, दीनदयाल कर्नवाल को सहारनपुर, निलेश श्रीवास को बांदा, जयराम गौतम को ललितपुर और उज्जवल प्रताप कठेरिया को फिरोजाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed