{"_id":"64ad7158f9aee485e2014195","slug":"akhilesh-yadav-said-purvanchal-expressway-is-not-up-to-the-standards-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : मेडिकल छात्रों की समस्या को लेकर अखिलेश ने साधा निशाना, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे मानकों पर खरा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : मेडिकल छात्रों की समस्या को लेकर अखिलेश ने साधा निशाना, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे मानकों पर खरा नहीं
Wed, 12 Jul 2023 05:56 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 12 Jul 2023 05:56 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इटावा लॉयन सफारी में 3 शावकों की दुखद मौत की जिम्मेदारी तत्काल निर्धारित हो। अनुभवहीन नेतृत्व को बदला जाए, क्योंकि गर्भावस्था की पूर्व सूचना के बाद भी देखरेख में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाराज में हो रहे कामों में घोटाला जरूर मिलेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दो बार धंस चुका है। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे धंस गया है। यही स्थिति बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की भी है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे दोनों का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं है। अखिलेश ने जारी बयान में 35 करोड़ पौधरोपण पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने ट्वीट करके कहा है कि सरकार को समझना चाहिए कि मेडिकल कॉलेज दीवारों से नहीं, डॉक्टरों से बनते हैं। भाजपा सरकार के एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज के जुमले का सबसे बड़ा उदाहरण राममनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज के भटकते छात्र हैं, जो नेशनल मेडिकल काउंसिल से मान्यता न मिल पाने के कारण भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि सपा काल में बड़ी सोच के साथ शुरू हुए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज को भाजपा सरकार नेशनल मेडिकल काउंसिल से मान्यता तक नहीं दिलवा रही है। भाजपा डॉक्टरों को अपने अपने राजनीतिक विद्वेष का शिकार न बनाए। ये मेडिकल छात्र और देश के स्वस्थ भविष्य का सवाल है।
विज्ञापन
लॉयन सफारी में शावकों की मौत मामले में हो कार्रवाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इटावा लॉयन सफारी में 3 शावकों की दुखद मौत की जिम्मेदारी तत्काल निर्धारित हो। अनुभवहीन नेतृत्व को बदला जाए, क्योंकि गर्भावस्था की पूर्व सूचना के बाद भी देखरेख में लापरवाही बरती गई। न तो प्रक्रिया का पालन किया गया और न आईवीआरआई, बरेली व सेंट्रल जू अथॉरिटी को बताकर पोस्टमॉर्टम व अंतिम क्रिया हुई।
विज्ञापन