फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: Privatization is a conspiracy to end reservation, BJP wants to sell institutions to indus

अखिलेश यादव बोले: आरक्षण खत्म करने की साजिश है निजीकरण, उद्योगपतियों को संस्थान बेचना चाहती है भाजपा

Mon, 03 Mar 2025 09:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Mar 2025 09:44 AM IST
सार

Akhilesh Yadav said:सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा निजीकरण की आड़ में आरक्षण को खत्म कर सकती है।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: Privatization is a conspiracy to end reservation, BJP wants to sell institutions to indus
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करके नौकरियां और आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने कई सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपा। अब उसी रास्ते पर चलते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भी निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकारें पूंजीपतियों के लिए काम करती हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगम को निजी हाथों में देने पर अमादा है। सरकार निजीकरण की आड़ में अरबों की संपत्तियां पूंजीपतियों को देना चाहती है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण विरोधी है। भाजपा पीडीए को नौकरियों और आरक्षण से दूर करने के लिए हर दिन नए-नए षडयंत्र कर रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि आज कर्मचारी और आम जनता सभी भाजपा सरकार की इस नीति के खिलाफ हैं। लेकिन, अपने चंदे, मुनाफा और लाभ के लिए भाजपा सब कुछ अपने करीबी पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने को तैयार है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के षड्यंत्र को जान चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed