फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: law and order collapse in UP, SP declared four candidates for Madhya Pradesh elections

अखिलेश यादव ने कहा : यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, मध्य प्रदेश चुनाव के लिए सपा ने घोषित किए चार प्रत्याशी

Wed, 23 Aug 2023 11:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Aug 2023 11:51 PM IST
सार

सपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए निवाड़ी सीट से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल, भांडेर आरक्षित सीट से सेवानिवृत्त जिला जज आरडी राहुल अहिरवार और मेहगांव से डॉ. बृजकिशोर सिंह गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: law and order collapse in UP, SP declared four candidates for Madhya Pradesh elections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। पुलिस-प्रशासन ने अपराधियों के आगे पूरी तरह हथियार डाल दिए हैं। जौनपुर में प्रयागराज विश्वविद्यालय के छात्र नेता सतीश यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोरखपुर में जमानत पर जेल से छूटे युवक ने तीन साल की बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में जाकर झूठा दावा करते हैं कि उत्तर प्रदेश में आधी रात को भी कोई महिला कहीं आ जा सकती है। हकीकत में तो किसी महिला का अपने गांव-मुहल्ले में भी निकलना सुरक्षित नहीं है। पुलिस सत्ता के इशारे पर अपराधियों को रोकने के बजाय निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित करती है।
विज्ञापन


उधर, सपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने चार प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। निवाड़ी सीट से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल, भांडेर आरक्षित सीट से सेवानिवृत्त जिला जज आरडी राहुल अहिरवार और मेहगांव से डॉ. बृजकिशोर सिंह गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed