फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: Health department of UP trust God, patients are dying

अखिलेश यादव बोले: भगवान भरोसे यूपी का स्वास्थ्य विभाग, दम तोड़ रहे मरीज, सरकार चुनाव में व्यस्त

Sun, 19 Nov 2023 09:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 Nov 2023 09:17 AM IST
सार

अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि मैनपुरी के बिछवां में नौ माह की गर्भवती को इलाज नहीं मिला। जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: Health department of UP trust God, patients are dying
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि डेंगू बुखार और अन्य बीमारियों से हर रोज लोग मर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार इससे एकदम बेपरवाह है। अस्पतालों में न डॉक्टर हैं और न ही दवाएं हैं। यूपी सरकार बाहर चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे चल रहा है।
विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि मैनपुरी के बिछवां में नौ माह की गर्भवती को इलाज नहीं मिला। जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। राजधानी लखनऊ में पूर्व सांसद के बेटे तक को इलाज नहीं मिला। अव्यवस्था के चलते मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि गंभीर मरीजों को समय से इलाज तो दूर स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहा है। व्हीलचेयर के लिए लोग भटकते रहते हैं। सरकार के संरक्षण में सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों की मिलीभगत और उपेक्षा से मरीजों का जीवन संकट में है। समाजवादी सरकार में मरीजों के लिए जो 102 और 108 डायल नंबर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई थी, उसे बर्बाद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के खिलाफ है भाजपा सरकार
लखनऊ के ईको गार्डन में महिला शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ धक्का-मुक्की पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के खिलाफ है। शासन-प्रशासन शक्ति का दुरुपयोग कर रहा है। उधर, सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, लखनऊ उत्तरी विधानसभा की पूर्व पूजा शुक्ला, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed