{"_id":"6883a5586ccb40e2310ad7cb","slug":"akhilesh-yadav-said-bjp-is-ruining-primary-education-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- प्राइमरी शिक्षा को बर्बाद कर रही भाजपा, स्कूल बंद कर संविधान को कर रही कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- प्राइमरी शिक्षा को बर्बाद कर रही भाजपा, स्कूल बंद कर संविधान को कर रही कमजोर
Fri, 25 Jul 2025 09:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Jul 2025 09:10 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब स्कूल और शैक्षिक संस्थान बंद हो जाएंगे तो गरीब और पीडीए परिवार के बच्चे कहां पढ़ने जाएंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बुनियादी और प्राइमरी शिक्षा को बर्बाद कर रही है। गरीबों को शिक्षा से दूर कर षड्यंत्र कर रही है। भाजपा सरकार स्कूलों को बंद कर संविधान को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि संविधान के तहत ही शिक्षा का अधिकार का कानून है। भाजपा स्कूलों को बंद कर संविधान और कानून से मिले शिक्षा के अधिकार को छीन रही है। जब स्कूल और शैक्षिक संस्थान बंद हो जाएंगे तो गरीब और पीडीए परिवार के बच्चे कहां पढ़ने जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी की सुनवाई नहीं है। खुद भाजपा के लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। डिप्टी सीएम तक को डांटा जा रहा है।
विज्ञापन
सपा ने फूलन देवी को किया याद
प्रदेश सपा मुख्यालय समेत सभी जिला कार्यालयों पर पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई। प्रदेश सपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी अन्याय व अत्याचार के कारण बागी बनीं और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने ने फूलन देवी को सांसद बनाकर उन्हें नई पहचान दी।
विज्ञापन