फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said, BJP is insulting democracy

अखिलेश यादव बोले, लोकतंत्र का अपमान कर रही है भाजपा

Wed, 23 Jun 2021 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Jun 2021 10:55 PM IST
सार

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर सपा सदस्यों का उत्पीड़न हो रहा है। हर जिले में प्रशासन द्वारा सदस्यों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said, BJP is insulting democracy
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता और लोकतंत्र का अपमान कर रही है। जनता ने पंचायत चुनावों में भाजपा को नकार दिया है। ऐसे में अब जिला पंचायत सदस्यों और बीडीसी को डरा धमका कर दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता के फैसले को षडयंत्र के जरिए बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जो संभव नहीं है। भाजपा के इशारे पर सपा सदस्यों का उत्पीड़न हो रहा है। हर जिले में प्रशासन द्वारा सदस्यों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। कुछ सदस्यों को अगवा करने का प्रयास हुआ है। पूरे मामले की जानकारी राज्यपाल को दी गई है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि वे निष्पक्ष चुनाव के लिए हस्तक्षेप करते हुए समुचित निर्देश देंगी। भाजपा ने अपनी कुनीतियों से जनता को निराश कर दिया है। जनता समाजवादी पार्टी पर ही भरोसा करती है। उसका विश्वास है कि समाजवादी पार्टी ही उनकी समस्याओं का हल और राज्य का विकास कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की गलत नीतियों से हुई मरीजों की मौत 
अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। विशेषज्ञों की चेतावनी की उपेक्षा की गई। इसका नतीजा रहा कि कोरोना की दूसरी लहर में लोगों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज से लेकर विकास कार्यों तक भाजपा झूठ बोल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का प्रचार किया गया, लेकिन हकीकत अलग है। इस एक्सप्रेस-वे की सड़क पर उकरौरा गांव के पास बड़ा गड्ढा बन गया है। पहली बारिश में बिना कोई गाड़ी चले गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ में 50 से अधिक जगहों पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे टूट गया। यह घटिया गुणवत्ता से निर्माण कार्य का नमूना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में 325 किमी लंबाई के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को बनाने में महज दो वर्ष ही लगा था। 

     
हमीरपुर जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल
समाजवादी पार्टी का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 24 जून को हमीरपुर के ग्राम खड़ाखर में छेड़खानी की शिकार युवती के घर जाएगा। आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे क्षुब्ध युवती ने आत्महत्या कर ली। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाल, एमएलसी रमेश मिश्रा, पूर्व विधायक शिव चरन प्रजापति, उर्मिला राजपूत, रामाधार सिंह राजपूत, अंबेश कुमारी, पुष्पेंद्र यादव, मोहम्मद इदरीश खां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed