फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said atrocities on minorities in Bangladesh are failure of our foreign policy

UP News: अखिलेश यादव के निशाने पर सरकार, बोले- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार विदेश नीति की विफलता

Sun, 15 Dec 2024 09:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 09:34 AM IST
सार

राजधानी में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ जो हो रहा है, उस पर प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार से पूछना चाहिए। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said atrocities on minorities in Bangladesh are failure of our foreign policy
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मुद्दे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वह विदेश नीति की असफलता है। एक संत को जेल में डाल दिया गया। वहां लोगों के साथ गलत व्यवहार हो रहा है। इसका मतलब है विदेश नीति गड़बड़ है। भाजपा सरकार पड़ोसी देशों से संबंध ठीक नही रख पा रही है। विदेश में रह रहे अपने लोगों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। यह केंद्र सरकार की विफलता है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि पीडीए की एकता और ताकत से भाजपा घबराई हुई है। पीडीए जितना मजबूत और एकजुट होगा, भाजपा उतना ही ज्यादा सांप्रदायिक राजनीति करेगी। भाजपा के पास महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है।

विज्ञापन

विकसित भारत बनाना है तो सबका सम्मान करना होगा

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और किसानों को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर हर जगह खोदाई होगी तो देश आगे नही बढ़ेगा। अगर विकसित भारत बनाना है तो सबका सम्मान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हम चुनाव जीतकर ईवीएम को हटाएंगे-अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दस साल पहले गंगा सफाई का वादा किया था, लेकिन कानपुर और कन्नौज समेत तमाम जगह नाले गंगा में जा रहे है। समाजवादी पार्टी हमेशा से ईवीएम के खिलाफ है। हम ईवीएम से चुनाव जीतकर ईवीएम को हटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed