फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: After the plane crash, people started fearing air travel, raised questions on the Pahalga

अखिलेश यादव बोले: विमान हादसे के बाद हवाई यात्रा से डरने लगे लोग, पहलगाम हमले पर उठाए सवाल

Sat, 14 Jun 2025 10:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Jun 2025 10:43 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इस घटना के बाद लोग हवाई यात्रा करने से डर रहे हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: After the plane crash, people started fearing air travel, raised questions on the Pahalga
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के घर पहुंचकर अंतिम विदाई दी। कहा कि छोटे सिंह यादव पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। बुरे वक्त में भी नेताजी से दूर न होने वालों में उनकी गिनती थी। कहा कि अब तो हवाई यात्रा करने से भी लोगों को डर लगने लगा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में चूक कहां हुई, इसका जवाब नहीं मिला। विमान हादसा दुखद है। अब विमान में यात्रा करने से लोगों को डर लगने लगा है। जहां तक यूपी की बात है, तो भ्रष्टाचार हावी है। किसान परेशान है, बिजली नदारद है और युवा नौकरी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं। कहा कि यह वक्त सवालों के जवाब देने का नहीं है यहां वह गम में शरीक होने आए हैं। मालूम हो कि अखिलेश यादव शनिवार को फर्रुखाबाद में थे। 
विज्ञापन


मोबाइल फोन बंद करवाकर मांगी गुप्त रिपोर्ट
सपा मुखिया वापस जाते समय युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव के आवास पर रुके। वहां कुछ प्रमुख नेताओं से बातचीत की। संगठनात्मक जानकारी ली। इसी दौरान मोबाइल फोन बंद करवाकर कहा कि विधानसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशियों के जातिगत हिसाब से नाम भेजें। उन्होंने प्रमुख पदाधिकारियों को लखनऊ में बात करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed