फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav's allegation: On the strength of power, BJP captured the main post

अखिलेश यादव का आरोप : सत्ता के दम पर भाजपा ने प्रमुख पद पर जमाया कब्जा

Sat, 10 Jul 2021 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 10 Jul 2021 08:04 PM IST
सार

प्रदेश के विभिन्न जिलों में ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का खुलेआम अपहरण किया गया। विरोध करने पर उत्पीड़न हो रहा है। सभी कागज पूरा होने के बाद भी मतदान से वंचित करते हुए धमकी दी गई।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav's allegation: On the strength of power, BJP captured the main post
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी मशीनरी से ब्लाक प्रमुख पदों पर जबरन कब्जा किया जाना जनादेश का अपमान है। लोकतंत्र और संविधान में भाजपा सरकार की कोई आस्था नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता के सहयोग से अपने पक्ष में मतदान कराया और ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा जमाया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का खुलेआम अपहरण किया गया। विरोध करने पर उत्पीड़न हो रहा है। सभी कागज पूरा होने के बाद भी मतदान से वंचित करते हुए धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बस्ती में सपा जिलाध्यक्ष के घर छापा मारा गया। उन्नाव में सीडीओ ने पत्रकारों को बेरहमी से पीटा। इटावा में पुलिस के अधिकारी को भाजपाइयों ने ही पीट दिया। संतकबीरनगर में अंत्येष्टि के लिए अपने पिता का शव ले जा रहे बीडीसी का अपहरण कर लिया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उत्तर प्रदेश को भाजपा ने युद्धभूमि में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन


यूपी की साख को खराब करने की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। जहां एक ओर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण.पत्र एवं मतदान के लिए पहचान पत्र होने के बाद भी वोट नहीं देने दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी को गलत तरीके से फर्जी आईडी से मतदान कराया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन देकर राज्य निर्वाचन आयुक्त को वस्तु स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को बीएचयू के प्रतिनधि मंडल ने मुलाकात की। इसमें डॉ. विकास यादव, डॉ आशुतोष द्विवेदी सहित अन्य लोग शामिल थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संस्कृत शिक्षकों को आश्वासन दिया कि सपा सरकार बनी तो संस्कृत भाषा के प्रसार को प्रोत्साहित कराया जाएगा। इसी क्रम में डा. प्रशांत तिवारी के साथ चिकित्सकों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed