फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav road show in varanasi

राहुल के बाद निकली अखिलेश की सवारी

Sun, 11 May 2014 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 May 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav road show in varanasi

प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव काशी में रोड शो कर रहे हैं। काशी में यह उनका पहला रोड शो है। अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी कैलाश चौरसिया के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं।

विज्ञापन


मलदहिया से गोदौलिया तक होने वाले इस रोड शो में सपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश दिखा।

दिलचस्प बात यह है कि अभी कुछ ही देर पहले काशी कांग्रेस के रंग में दिखी, तो कुछ समय बाद वहां की गलियों में साइकिल चुनाव चिन्ह दिखा।

सीएम अखिलेश यादव ने रोड शो से पहले मोदी पर निशाना साधा और कहा कि नेताजी ने मुझे मौका दिया है, मोदी भी अपने बेटे को मौका दे सकते हैं।

किसी को जवाब देने का मक्सद नहीं

akhilesh yadav road show in varanasi

उन्होंने फिर एक बार मोदी पर उद्योगपतियों के गिरोह में शामिल होने का आरोप लगाया साथ ही कहा कि वह काशी में न केजरीवाल, न राहुल और न ही मोदी को जवाब देने आए हैं बल्कि वह आखिरी चरण के चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान पर निकले हैं।

नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल को पूरी तरह खारिज करते हुए अखिलेश का कहना है कि वे केवल प्रचार में आगे हैं जबकि हम काम कर रहे हैं। यूपी जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं गुजरात में नहीं हैं।

अखिलेश ने मोदी को फिर बांटने वाला नेता बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के रोड शो में उमड़ी भीड़

akhilesh yadav road show in varanasi

अखिलेश यादव के रोड शो ठीक पहले राहुल गांधी ने काशी की नगरी में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय की जीत के लिए लोगों से अपील की।

उनका कारवां करीब चार घंटे चला और दोपहर 12.15 पर लंका के बीएचयू गेट पर पहुंचा।

जहां उन्होंने लाखों समर्थकों के बीच राहुल गांधी अपनी कार से उतरे और वहां स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

समर्थकों में इतना उत्साह था कि ‌वे जोर-जोर से नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। ज्यों ही राहुल का रोड शो खत्म हुआ, अखिलेश यादव का रोड मलदहिया से शुरू हुआ। राहुल के रोड शो में भारी भीड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed