फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav reviewed the election prepration for 2024.

UP News: अखिलेश यादव बोले - भाजपा में जाने वाले विधायक धोखेबाज, जनता करेगी हिसाब

Fri, 01 Mar 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Mar 2024 12:15 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंबेडकर वाहिनी और प्रकोष्ठों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि भाजपा सपा विधायकों को प्रलोभन और पैकेज का लालच देकर तोड़ रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav reviewed the election prepration for 2024.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। उसकी रणनीति विपक्षी नेताओं को बदनाम और अपमानित करने की है। भाजपा सपा विधायकों को प्रलोभन और पैकेज का लालच देकर तोड़ रही है। जो विधायक धोखा देकर गए हैं, वे धोखेबाज हैं। जब क्षेत्र में जाएंगे, तब जनता इनसे हिसाब करेगी। उन्होंने कहा कि मनोज पांडेय तो डिप्टी सीएम बनने लायक हैं।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बृहस्पतिवार को समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक सभा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा आरक्षण व्यवस्था को तहस-नहस करने पर तुली है। इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सपा पर है। सभी पदाधिकारियोें तथा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक सप्ताह के पांच दिन लोकतंत्र को बचाने के लिए देने होंगे। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। महिलाएं, बच्चियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं, नौजवान बेरोजगार है। भाजपा ने निवेश और भूमि पूजन के नाम पर झूठे दावे किए।
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री यूपी से चुनकर जाते हैं, लेकिन निवेश गुजरात में कराते है। उद्योगपति यूपी में निवेश को तैयार नहीं है। सपा विधायकों के राम मंदिर नहीं जाने पर अखिलेश ने कहा कि हमने किसी को दर्शन करने से नहीं रोका, लोग झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी एवं राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक राजेंद्र कुमार के साथ प्रकोष्ठों के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का पूरा कर्ज करेंगे माफ
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों से झूठे वादे किए। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, एमएसपी की गारंटी नहीं दी। सपा सरकार में किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। पुरानी पेंशन बहाल होगी और नौजवानों को सेना में पूरी नौकरी दी जायेगी। कहा कि भाजपा युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती है, इसीलिए जानबूझकर भर्तियों के पेपर लीक करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed