फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav replied on going in Pran Pratishtha programme in Ayodhya.

Akhilesh Yadav: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने पर अखिलेश बोले- भगवान का जब बुलावा आता है तभी दर्शन होते हैं

Thu, 28 Dec 2023 04:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Dec 2023 04:49 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने को लेकर जवाब दिया है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा बयान देने पर भी जवाब दिया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav replied on going in Pran Pratishtha programme in Ayodhya.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने के सवाल पर कहा कि हम सभी लोग उस परंपरा को मानते हैं कि जब भगवान बुलाते हैं तभी दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि घर से भगवान के दर्शन करके निकलते हैं। सीढ़ी उतरते ही भगवान के दर्शन होते हैं। दरवाजा खोलते ही भगवान के दर्शन होते हैं। अब आप ही बताइए कि किस भगवान के दर्शन करने जाऊं।

विज्ञापन


गुरुवार को सपा मुख्यालय में समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों पर उन्होंने कहा कि ये भाजपा वालों से पूछना चाहिए क्योंकि वे भाजपा में पांच साल रहे। आखिरकार उनके दल में रहकर उन्होंने इस तरह के बयान क्यों नहीं दिए फिर बोले कि ये उनके व्यक्तिगत विचार हैं। सपा सभी धर्मों का सम्मान करती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अलविदा 2023: राजभर से दूर रही राजसत्ता... पिटे मोहरे साबित हुए दारा; बृजभूषण समेत ये मामले रहे सुर्खियों में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: प्रत्याशी चयन में निर्णायक भूमिका निभाएगा भाजपा का जनमन सर्वे, ली जा रही रिपोर्ट


पुलिस भर्ती में उम्र बढ़ाने के बाद जयंत चौधरी के बयान 'ये उनका न्यू ईयर गिफ्ट है' पर अखिलेश ने सवाल किया, जयंत चौधरी को रिटर्न गिफ्ट में क्या मिला। फिर बोले कि सपा ने भी उम्र बढ़ाने की मांग की थी। उम्र को लेकर पूरे प्रदेश के नौजवान आक्रोश में थे। सरकार नौजवानों के आक्रोश से डरती है, इसीलिए उनकी मांग स्वीकार की। उन्होंने तंज कसा कि चुनाव करीब हैं इसलिए नौकरी की बात की है लेकिन रिजल्ट वोट पड़ने के बाद भी नहीं आएगा।


भाजपा को यूपी की सभी 80 सीटों पर हराने का काम करेंगे
सपा प्रमुख ने कहा कि लोकसभा चुनाव की लगातार तैयारी हो रही है। गठबंधन बनने के बाद यूपी की 80 सीटें हराने का काम करेंगे और भाजपा को हटाएंगे। उन्होंने कहा कि संविधान और नारी सम्मान दोनों बचाएंगे। महिलाओं को लेकर बोले कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी महिला संगठन पूरी ईमानदारी के साथ सपा को जिताने का काम करेगा। सपा ने हमेशा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं की बात उठाई है। सबसे ज्यादा गैर बराबरी का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। आरोप लगाया कि यूपी में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। महिलाओं को मणिपुर याद है। सभी ने इस कांड की निंदा की लेकिन भाजपा ने नहीं की।

बोले, हमारी सरकार बनती तो 3000 रुपये पेंशन देते
महिला सुरक्षा पर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 1090 हेल्पलाइन शुरू की। सभी राज्यों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने तारीफ की। न्यूट्रीशन मिशन में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार मिलता था। समाजवादी पेंशन 500 रुपये दे रही थी। हमारी सरकार बनती तो गरीब महिलाओं को 3000 रुपये देती।

महिला सम्मेलन में प्रस्ताव रखेंगे कि सपा अपने घोषणा पत्र के अनुरूप महिलाओं को 3000 रुपये महीना समाजवादी पेंशन देगी। महिला पहलवानों द्वारा सम्मान लौटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सपा उनके साथ है। पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नीरू श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed