फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav replied back on Mayawati's allegations.

UP: अखिलेश यादव ने स्मारकों के रखरखाव का पैसा दबाने के आरोप पर दिया जवाब, बोले- नेताजी ने सहयोग किया

Thu, 09 Oct 2025 02:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Oct 2025 02:24 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के आरोपों जवाब दिया और कहा कि हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी ने कांशीराम की इटावा से सांसद बनने में मदद की थी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav replied back on Mayawati's allegations.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमने लखनऊ विकास प्राधिकरण को निर्देश दिया था कि लखनऊ में बने कांशीराम स्मारक की देखभाल करें। वहां पर लगे पेड़ सूख गए थे तो दूसरे पेड़ लगवाए। उन्होंने कहा कि कांशीराम स्थल में लगे खजूर के पेड़ सूख गए थे तो हमने क्रोशिया लगवाया था। भाजपा राज में स्मारकों के पत्थर काले पड़ गए हैं क्योंकि अब इसकी देखभाल ठीक से नहीं हो रही है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव सपा मुख्यालय में मीडिया के सामने बसपा सुप्रीमो मायावती के आरोपों का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा सरकार ने स्मारक के रखरखाव के लिए टिकट से आए पैसे दबा लिए और कांशीराम जी के नाम पर बने स्मारक की ठीक से देखभाल नहीं की और अब पीडीए की बात कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे। नेताजी ने कांशीराम जी का सहयोग किया था और इटावा से सांसद बनने में उनकी मदद की थी। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में सपा की सरकार बनेगी और भाजपा की विदाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed