फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav rejects the resignation of former MP Saleem Sherwani.

UP: अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद सलीम शेरवानी का इस्तीफा नामंजूर किया, बोले- पार्टी में रहकर काम करते रहें

Mon, 22 Jul 2024 12:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Jul 2024 12:03 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद सपा अपने मुस्लिम वोट बैंक को और भी मजबूत करने में जुट गई है। सपा सूत्रों के मुताबिक इसी रणनीति के तहत सलीम शेरवानी को भी आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में उनके सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav rejects the resignation of former MP Saleem Sherwani.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं के पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। फरवरी में राज्यसभा टिकट वितरण में पीडीए की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सलीम शेरवानी ने पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बदायूं में अपने समर्थकों की बैठक करके अगला निर्णय लेने का एलान भी किया था, लेकिन बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें मना लिया। साथ ही उनसे बदायूं लोकसभा में सपा प्रत्याशी व अपने पुत्र आदित्य यादव के लिए समर्थन भी लिया।

विज्ञापन

इसके बाद सलीम इकबाल शेरवानी ने औपचारिक रूप से किसी संगठन का गठन नहीं किया। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद सपा अपने मुस्लिम वोट बैंक को और भी मजबूत करने में जुट गई है। सपा सूत्रों के मुताबिक इसी रणनीति के तहत सलीम शेरवानी को भी आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में उनके सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन

सलीम शेरवानी का बदायूं और आसपास के जिलों में मुसलमानों के बीच ठीक-ठाक प्रभाव माना जाता है। यही वजह है कि सपा नेतृत्व ने उन्हें मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका इस्तीफा अस्वीकार करते हुए कहा है कि पहले की तरह आप समाजवादी पार्टी का सहयोग करते रहें और अपना इस्तीफा पार्टी के हित में वापस लें।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed