फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav reached Cancer Institute with MLAs.

Lucknow: विधायकों के साथ कैंसर संस्थान पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश, रैन बसेरा न बनाने पर भाजपा को घेरा

Mon, 17 Feb 2025 10:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Feb 2025 10:03 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कैंसर संस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और व्यवस्थाओं को परखा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav reached Cancer Institute with MLAs.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान पहुंचे। इससे पहले ही संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट कार्यालय छोड़कर जा चुके थे। संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शरद सिंह ने उन्हें मुआयना कराया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव सोमवार शाम, अपने विधायकों के साथ कैंसर संस्थान पहुंचे। साथ में राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने निदेशक के बारे में जानकारी मांगी तो बताया गया कि वे चले गए हैं। सीएमएस ने उनकी अगुवाई की और अस्पताल के बारे में जानकारी व वार्ड का निरीक्षण भी करवाया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर गर्माई निदेशक के संस्थान छोड़कर जाने की बात
संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट के मौके से जाने पर सोशल मीडिया में तमाम बातें बनाई जाने लगीं। चर्चा थी कि उन्होंने जानकर अखिलेश यादव के आने के बाद कार्यालय छोड़ा। संस्थान प्रशासन के मुताबिक निदेशक को पहले से तय एक बैठक में जाना था। इसीलिए सीएमएस को पूर्व मुख्यमंत्री की अगुवाई के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैन बसेरा का इंतजाम न होने पर भाजपा को घेरा
सपा प्रमुख ने इस दौरान मरीज और तीमारदारों से उनका हालचाल पूछा। तीमारदारों ने संस्थान में रैन बसेरा न होने की बात कही। इस पर उनका कहना था कि सपा सरकार में कैंसर संस्थान का निर्माण हुआ था। भाजपा सरकार उसके बाद यहां पर रैन बसेरा का निर्माण भी नहीं करा सकी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed