{"_id":"580f9d184f1c1b057fbc2580","slug":"akhilesh-yadav-rath-yatra-route-final","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथ यात्रा का रूट फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथ यात्रा का रूट फाइनल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
चुनाव प्रचार के लिए निकलने वाली मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथयात्रा का रूट फाइनल हो गया है। यह तीन नवंबर को शुरू होगी।
विज्ञापन
रथयात्रा की शुरूआत लखनऊ के लामार्ट ग्राउंड से होगी। जो कि गोमती नगर शहीद पथ होते हुए उन्नाव के रास्ते कानपुर जाएगी।
गौरतलब है कि मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में सपा सुप्रीमो ने कहा था कि अब पूरी पार्टी, पूरा परिवार एक है। एक साथ ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद के कारण मुख्यमंत्री को अक्टूबर के शुरूआत में प्रस्तावित रथ यात्रा रद्द करनी पड़ी थी, जिसके बाद सपा के चुनाव प्रचार में पिछड़ जाने की बात की जा रही थी।
विज्ञापन
इस रथयात्रा का उद्देश्य सपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। हालांकि मुलायम ने फिर कहा कि विधानमंडल दल का नेता चुनाव के बाद ही तय किया जाएगा।