{"_id":"6688e982569ce064aa0c47e5","slug":"akhilesh-yadav-raises-questions-on-arrest-in-hathras-stampede-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस हादसा: अखिलेश यादव ने गिरफ्तारियों पर उठाए सवाल, बोले- ये अपने आप में एक षडयंत्र... जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस हादसा: अखिलेश यादव ने गिरफ्तारियों पर उठाए सवाल, बोले- ये अपने आप में एक षडयंत्र... जांच हो
Sat, 06 Jul 2024 12:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:22 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार हाथरस हादसे में छोटी-छोटी गिरफ्तारियां कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि मामले में की जा रही गिरफ्तारियां अपने आप में एक षड्यंत्र हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस हादसे पर की जा रही कार्रवाई पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले ये गिरफ्तारियां स्वयं में एक षड्यंत्र हैं। इन गिरफ्तारियों की तुरंत न्यायिक जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन हाथरस हादसे में अपनी नाकामी छुपाने के लिए छोटी-मोटी गिरफ्तारियां दिखाकर सैकड़ों लोगों की मौत से अपनी जिम्मेदारी का पल्ला झाड़ना चाहता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के 20 से अधिक शहरों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गरीबों को 'भोले बाबा' जैसे बाबाओं के अंधविश्वास के बहकावे में न आना चाहिए, मायावती का बड़ा बयान
अगर ऐसा हुआ तो इसका मतलब ये निकलेगा कि इस तरह के आयोजन में हुई शासनिक-प्रशासनिक विफलता से किसी ने कोई सबक नहीं लिया और ऐसी दुर्घटनाएं भविष्य में भी दोहरायी जाती रहेंगी।
शासन-प्रशासन किसी खास मंशा से व्यर्थ में ऐसे लोगों को गिरफ़्तार कर रहा है जो मूल आयोजन स्थल से दूर थे और गिरफ्तारी के बाद उनको ही दोषी ठहराये जाने की तैयारी कर रहा है। ये गिरफ्तारियां स्वयं में एक षड्यंत्र हैं। इन गिरफ्तारियों की तुरंत न्यायिक जांच हो, जिससे उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का खेल जनता के सामने लाया जा सके।
अगर भाजपा सरकार ये कहती है कि ऐसे आयोजन से उसका कोई लेना-देना नहीं था तो फिर भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। इस कार्यक्रम में आये अधिकांश गरीब लोग दुखी, शोषित, पीड़ित, वंचित और दमित थे। इस आधार पर इसका मतलब तो ये भी निकलता है कि ऐसे लोगों से भाजपा सरकार का कोई सरोकार नहीं है जबकि सबसे पहले सरकार का ध्यान ऐसे लोगों की तरफ ही जाना चाहिए।