फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav questioned BJP on claims of employment

कब तक रोजगार के झांसे में रहेंगे नौजवान, अखिलेश यादव का भाजपा से सवाल

Tue, 04 Feb 2020 02:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Feb 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav questioned BJP on claims of employment
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा से सवाल किया है कि रोजगार देने के उसके दावों का क्या रहा ? नौजवान कब तक रोजगार के झांसे में रहेंगे। उन्होंने कहा कि झांसा दर झांसा भाजपा का एजेंडा है। पहले बैंकिंग सेक्टर को संकट में फंसा दिया, अब उसे उबारने की घोषणा निरर्थक कसरत नहीं तो क्या है ? दूध उत्पादन बढ़ाने और गौमाता को संरक्षण देने की स्थिति यह है कि सरकारी संरक्षण में रोज गायों की मौत हो रही है। आवारा पशु खेत चर रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने सोमवार को बयान में कहा कि सरकार जीवन बीमा निगम, एयर इंडिया और रेलवे से  हाथ खींच रही है। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण अन्नदाता को ऊर्जा विहीन बनाया जा रहा है। मंहगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। बाहरी निवेश आ नहीं रहा है। नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर सृजित नहीं हो रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार राज में कौन सी अर्थव्यवस्था है, जिससे आम नागरिक का कोई भला हुआ ? किसान, गरीब, गांव-खेती, छोटा कारोबारी, छात्र-छात्राएं सभी तो भाजपा के धोखे के शिकार हैं। आयुष्मान योजना का क्या हुआ? अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं, जिन दवाओं के दाम घटाने के वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हुए। योजनाओं के विचित्र नाम रखकर जनता को भ्रमित करने का काम ही भाजपा सरकार कर रही है। तभी किसान उड़ान, विजन, डिजिटल क्रांति जैसी शब्दावली चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 हजार साल में सीईओ की बराबरी नहीं कर पाएंगे घरेलू कामगार
सपा अध्यक्ष ने कहा, भारत में एक प्रतिशत अमीरों के पास 70 प्रतिशत आबादी की 4 गुना दौलत बंधक है। देश के 63 अरबपतियों  की संपत्ति तो भारत के एक साल के बजट से भी अधिक है। देश में एक टॉप सीईओ साल में जितना कमाता है, उतना हासिल करने में किसी घर की मेड (घरेलू कामगार) को 22,277 साल लग सकते हैं। जाहिर है, भाजपा राज में अमीर और अमीर हो रहे हैं। गरीबी हटाओं का अर्थ गरीब को हटाओं हो गया है।
 

आम लोगों की उम्मीदों पर पानी
अखिलेश यादव ने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार को आम लोगों को सस्ती, सुविधाजनक यात्रा सुविधा देने की परवाह नहीं है। प्रधानमंत्री तेजस जैसी 150 मंहगी ट्रेन चलाने जा रहे हैं। भाजपा जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाली है। उसकी जनविरोधी नीतियों से लोग बुरी तरह असंतुष्ट व आक्रोशित हैं। यह आक्रोश देश के विभिन्ना भागों में फैल चुका है। स्पष्ट है कि अब भाजपा से जनता का मोहभंग हो गया है,  उसके गिने-चुने दिन रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed