{"_id":"57e8049f4f1c1b5612573e5b","slug":"akhilesh-yadav-promises-to-come-in-power-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा सरकार बनी तो हर गरीब परिवार को पेंशन: सीएम अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा सरकार बनी तो हर गरीब परिवार को पेंशन: सीएम अखिलेश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान दोबारा सरकार बनने पर हर गरीब को समाजवादी पेंशन देने का वादा किया। यूपी की किसी सरकार ने इतना काम नहीं किया जितना समाजवादी सरकार ने किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा यूपी में दोबारा सरकार बनाने जा रही है। आप किसी भी राज्य से तुलना करेंगे यूपी में जितना काम हुआ है उतना काम कहीं और नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा, मीडिया के लोग अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। अखबारों के माध्यम से मिली सूचनाएं हमें सुशासन देने में मददगार साबित होती हैं। पिछले दिनों देशभर के तमाम बड़े पत्रकारों ने हमें अपनी कई समस्याएं बताई थीं, जिन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन