UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा, सपा-गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस की सूरत
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा गठबंधन के सत्ता में आने पर पुलिस विभाग के खाली पड़े पदों पर प्रमोशन करने सहित गृह जनपद के नजदीकी मंडल में अनुकंपा पर नियुक्ति की बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर सपा गठबंधन की सरकार बनने पर पुलिस सुधार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन के सत्ता में आने पर पुलिस की सूरत बदलेंगे।
उन्होंने ट्वीट कर वादा किया कि सरकार में आने पर हम पुरानी पेंशन बहाली करेंगे। पुलिसकर्मियों को मोबाइल रिचार्ज और साइकिल भत्ता दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा साथ ही वर्दी व पौष्टिक आहार भत्ता भी बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने मकान किराया भत्ते की समीक्षा करने का वादा करने के साथ ही खाली पड़े पदों पर प्रमोशन की बात कही है। अखिलेश यादव ने गृह जनपद के नजदीकी मंडल में अनुकंपा पर नियुक्ति का वादा किया है।
सपा-गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस-कल्याण की सूरत:
-पुरानी पेंशन बहाली
-मिलेगा मोटरसाइकिल व मोबाइल रिचार्ज भत्ता
-सप्ताह में 1 दिन अवकाश
-वर्दी व पौष्टिक आहार भत्ता बढ़ेगा
-मकान किराया भत्ते की समीक्षा
-खाली पड़े पदों पर प्रमोशन
-गृह जनपद के नजदीकी मंडल में अनुकंपा पर नियुक्ति— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 13, 2022
अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के सिलसिले में रविवार को हाथरस, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद के दौरे पर हैं। जहां पर वह कई सभाओं को संबोधित करेंगे।