फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav press conference update.

दंगों से भाजपा को फायदा होता है, उन्हीं के इशारे पर हो रही है हिंसा: अखिलेश यादव

Sun, 22 Dec 2019 07:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Dec 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav press conference update.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में हो रही हिंसा को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अर्थव्यवस्था, रोजगार और किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह फेल साबित हुई है इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए दंगे फैलाए जा रहे हैं। दंगों से भाजपा को फायदा होता है। आज यही लोग सत्ता में हैं इसलिए दंगे भड़काए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव रविवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून देश के संविधान का उल्लंघन है। इसलिए सपा इसका विरोध कर रही है। हमने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। हिंसा भाजपा के इशारे पर की जा रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने एनआरसी का विरोध करते हुए कहा कि गांवों में लोगों के पास दस्तावेज नहीं है। एनआरसी से पूरा देश एक बार फिर लाइन मे लग जाएगा। नोटबंदी लागू होने से जनता को बहुत मुश्किल हुई थी। एक बार फिर से वही माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। नोटबंदी लागू करते वक्त कहा गया था कि कालाधन खत्म हो जाएगा। आतंकवाद, नक्सलवाद खत्म हो जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ। जनता परेशान हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के साथ टी-20 खेलने के मूड में विधायक

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के 300 से ज्यादा विधायक सरकार के खिलाफ हैं। ये सभी नया साल आने पर सरकार के साथ टी-20 खेलने जा रहे हैं। सरकार अपनी असफलता से जनता का ध्यान बंटाना चाहती है। इसलिए जानबूझकर हिंसा फैलाई जा रही है।

वहीं, आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री उसी लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे हैं जिसे समाजवादियों ने बनवाया। उन्हें अटल जी के गांव में एक विश्वविद्यालय बनवाना चाहिए लेकिन उन्हें तो काम ही करना नहीं आता।

अखिलेश ने कहा कि विपक्ष के लिए तो धारा 144 लगाई जा रही है लेकिन भाजपा के लोगों के लिए कोई कानून नहीं है। धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed