फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav press conference on Samajwadi Party headquarter in Lucknow.

गेस्ट हाउस कांड में मुलायम पर से केस वापस लेने पर अखिलेश ने मायावती का जताया आभार, कही ये बातें

Fri, 08 Nov 2019 02:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Nov 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav press conference on Samajwadi Party headquarter in Lucknow.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती द्वारा गेस्ट हाउस कांड में मुलायम सिंह यादव पर दर्ज किए गए केस को वापस लेने पर आभार जताया है। अखिलेश ने कहा कि हमारे बीच कोई खटास नहीं है और ये एक स्वागत योग्य फैसला है।

विज्ञापन


बता दें कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद लोकसभा चुनाव की साझा चुनावी रैलियों के बीच अखिलेश यादव ने बसपा नेतृत्व से गेस्ट हाउस कांड में नामजद मुलायम सिंह के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लेने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


अखिलेश यादव शुक्रवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने नोटबंदी से बर्बाद हुई अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से व्यापार बर्बाद हो गए हैं। युवाओं की नौकरियां चली गई हैं। कहा तो ये गया था कि आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ लेकिन सरकार लगातार लोगों का ध्यान बंटाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि लोगों के दुख और तकलीफें देखकर हम कह सकते हैं कि वो इस सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं और यूपी में 2022 में सपा की सरकार बनेगी। लोग परेशान हैं उनके पास काम नहीं और जानवर किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं।

नोटबंदी ने बैंकिंग सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। सरकार को युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान लगाना चाहिए। उन्होंने सपा कार्यालय में नोटबंदी के दौरान पैदा हुए बच्चे खजांची का केक काटकर जन्मदिन मनाया और उसे शुभकामनाएं दी।

सरकार बताए कि पीएफ घोटाले में किसको बचा रही सरकार

अखिलेश यादव ने यूपीपीसीएल में हुए पीएफ घोटाले पर कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि कर्मचारियों का पैसा कब- कब निवेश किया गया। सरकार बताए कि वो किसको बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री को हटाया जाना चाहिए लेकिन वो तो अब तक अपनी कुर्सी पर बैठे हुए हैं।

अखिलेश ने कहा कि यूपी में इस समय सबसे भ्रष्ट सरकार है। हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। कानून व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है पर कोई बोलने वाला नहीं है।

इस मौके पर बसपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलकांत गौतम अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी बहुजन उत्थान पार्टी का सपा में विलय कर दिया और अखिलेश यादव को 2022 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed