फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav press conference in taj hotel on farmers issue 

अखिलेश यादव बोले, विपक्षी नेता बैठकर निकालेंगे भाजपा के खिलाफ गठबंधन का रास्ता

Sun, 07 Jan 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Jan 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav press conference in taj hotel on farmers issue 
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सभी दलों में सहमति बनी है कि आगे भी बैठकें की जाएं। विपक्षी नेता साथ बैठेंगे तो गठबंधन का रास्ता भी निकलेगा। हमने सभी दलों के नेताओं को इसलिए बुलाया था कि फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव एक साथ लड़ें और ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए।

विज्ञापन


अखिलेश रविवार को मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि नए साल का संकल्प है कि सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाया जाए। इसके लिए जरूरत पड़ी तो रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, मैं टेक्नोलॉजी को समझता हूं। हम जानना चाहते हैं कि ईवीएम खराब होती है तो उसमें ठीक क्या किया जाता है, जो ठीक किया जाता है, वह खराब भी तो किया जा सकता है। पेट्रोल पंपों, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड में गड़बड़ी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नेताजी जहां से चाहें चुनाव लड़ें, सभी करेंगे प्रचार
मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी के चुनाव लड़ने की घोषणा पर अखिलेश ने कहा, नेताजी जहां से चाहें चुनाव लड़ें। हम सभी उनके लिए प्रचार करेंगे। तेजप्रताप को कहां से लड़ना है, यह हमें तय करना है।

अब तक तो बुनवाकर स्वेटर बांट देती सरकार

akhilesh yadav press conference in taj hotel on farmers issue 

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यह सरकार प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को स्वेटर नहीं बांट पाई है। अब तक तो हाथ से बुनवाकर भी स्वेटर बंट सकते थे। सरकार स्वेटर नहीं बांट सकती तो गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन ही दे दे। इससे वे बच्चों के लिए स्वेटर खरीद लेंगी।

आगरा एक्सप्रेस वे पर मोटरसाइकिल पर टोल टैक्स लगाना गलत
सपा अध्यक्ष ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मोटरसाइकिल पर टोल टैक्स लगाने को गलत बताया। कहा कि सपा सरकार आएगी तो 20 लाख रुपये से कम की कारों पर दिल्ली से बलिया तक टोल टैक्स नहीं पड़ेगा। भाजपा सरकार नहीं चाहती कि गरीब जनेश्वर मिश्र पार्क में न जाएं, इसलिए पार्क में प्रवेश पर फीस लगा रही है।

बैकवर्ड डिप्टी सीएम को करना चाहिए फॉरवर्ड काम

akhilesh yadav press conference in taj hotel on farmers issue 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

अखिलेश ने नाम लिए बिना डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि डिप्टी सीएम बैकवर्ड हैं, उन्हें फॉरवर्ड काम करना चाहिए। कैबिनेट में तो सीएम ने गड्ढामुक्ति पर कुछ नहीं कहा लेकिन सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम के विभाग पर सवाल खड़े कर दिए।

भाजपा सरकारों को किसानों की चिंता नहीं
अखिलेश ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों को किसानों की चिंता नहीं है। धान किसानों को सही कीमत नहीं मिली, गन्ना किसान पिट गया। बड़ी मात्रा में आलू सड़कर बर्बाद हो गया, किसानों को कीमत नहीं मिली। विधानभवन के सामने आलू कैसे आया, पुलिस सो रही थी, इसलिए कार्रवाई कर दी गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed