फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav press conference in Lucknow 9 October.

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव बोले- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लड़ाई में दिखाना भाजपा की रणनीति

Sat, 09 Oct 2021 04:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Oct 2021 04:29 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा एक रणनीति के तहत कांग्रेस को यूपी चुनाव की लड़ाई में दिखाने का प्रयास कर रही है लेकिन सपा का किसी के कंपटीशन नहीं है। लोग भाजपा से परेशान हैं। हम सत्ता में जरूर आएंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav press conference in Lucknow 9 October.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा की योजना का हिस्सा है कि वह कांग्रेस को लड़ाई में दिखाए। हमारा किसी से कंपटीशन नहीं है। प्रदेश में होने वाली हर घटना में समाजवादी लोग मदद कर रहे हैं। यह बातें अखिलेश यादव ने कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रदेश में सक्रियता के सवाल पर कही। दरअसल, ये कहा जा रहा है कि भाजपा यूपी चुनाव मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए कांग्रेस को फुटेज दे रही है जिससे कि सपा व भाजपा की सीधी लड़ाई न हो। अखिलेश यादव ने भी इस ओर इशारा किया।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जीप के पहिए के नीचे कानून को कुचला गया है। किसानों की हत्या की गई है। इसके बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे। उन्हें समन नहीं गुलदस्ता भेंट किया जा रहा है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी घटना होते ही मौके पर पहुंच गए थे और राहत देने का कार्य किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद पीड़ितों के लगातार संपर्क में थे। सुबह लखीमपुर जाने की तैयारी थी लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस के जरिए रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






सपा अध्यक्ष ने कहा कि 12 अक्तूबर से विजय यात्रा शुरू हो रही है। जब भी समाजवादी रथ निकला है पार्टी को सत्ता मिली है। इस बार पीड़ित जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। बिजली की समस्या पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक भी पावर प्लांट नहीं लगाया है बल्कि समाजवादी सरकार द्वारा लगाए गए प्लांट को बंद करने का काम किया है।

खुद की विदेश यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जब भी विदेश गए हैं यूपी के लिए कुछ ना कुछ सीख कर आए हैं। उत्तर प्रदेश में बनाया गया रिवर फ्रंट, एक्सप्रेस वे सहित अन्य बड़े कार्य वहां की स्थिति देखने के बाद ही तय किए गए थे। मुख्यमंत्री भी कई बार विदेश जा चुके हैं लेकिन लौटने के बाद यूपी के लिए कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed