फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav on vishwakarma jayanti.

'भाजपा को हटाने के लिए करेंगे गठबंधन, सत्ता में आए तो विश्वकर्मा जयंती पर होगा अवकाश'

Mon, 17 Sep 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Sep 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav on vishwakarma jayanti.
भगवान विश्वकर्मा का पूजन करते अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को विश्वकर्मा समाज को लुभाने में कसर नहीं छोड़ी। कहा, सपा सरकार बनी तो विश्वकर्मा जयंती पर फिर अवकाश घोषित होगा। राजधानी में गोमती रिवर फ्रंट पर भव्य विश्वकर्मा मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने फिर दोहराया कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए लोकसभा चुनाव में गठबंधन करेंगे।

विज्ञापन


अखिलेश सपा मुख्यालय में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की ओर से विश्वकर्मा पूजा के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा के दूसरे रूप हैं। वह निर्माण और सृजन के प्रतीक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ही द्वारिका का निर्माण किया था। सपा सरकार ने विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश घोषित किया था। भाजपा सरकार ने इसे हटा दिया। उन्होंने विश्वकर्मा समाज से कहा, शिक्षा व रोजगार पर ध्यान दें। बिना राजनीतिक हैसियत बढ़ाए सम्मान नहीं मिलता। अखिलेश ने शिल्प क्रांति पत्रिका व सीडी का भी विमोचन किया। समाज के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने अखिलेश को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'देश की जनता बदलाव चाहती है, भाजपा घबराई हुई है'

अखिलेश ने कहा, देश की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा घबराई हुई है। उसने देश को आर्थिक रूप से धोखा दिया है। सामाजिक ताना-बाना तोड़ा है। महंगाई बढ़ी है। उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। हमारी सरकार बनने पर लाभकारी योजनाओं में आबादी के हिसाब से भागीदारी होगी। समाजवादी पेंशन की राशि बढ़ाएंगे।

'विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश रद्द करना विश्वकर्मा समाज का अपमान'

रामआसरे समेत विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों ने अखिलेश को भरोसा दिलाया कि उनका समाज भाजपा की साजिशों से सतर्क रहेगा। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश रद्द करने को अपने समाज का अपमान बताया। कहा, समाज के युवकों को आईटीआई प्रमाण पत्र जारी करने का अखिलेश सरकार का शासनादेश भी रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed