'समाजवादी अखिलेश' लांच कर ट्विटर पर छा गए सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को ट्विटर पर छाए रहे। मोबाइल एप्लीकेशन ‘समाजवादी अखिलेश’ लॉन्च करने के तत्काल बाद ही ट्विटर यूजर्स ने #DigitalCM के रूप में उन्हें टैग करना शुरू कर दिया। दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच यह ट्विटर के टॉप 10 ट्रेंडिंग टॉपिक में आया और #DigitalCM’ जल्द ही टॉप पोजिशन पर पहुंच गया। यहां यह करीब 1 घंटा तक नंबर वन बना रहा।
हालांकि, शाम तक इस पर ट्वीट किए जाते रहे। इनमें सीएम अखिलेश की पहल को सरकार को जनता से जोड़ने वाला बताया गया। वहीं दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और सरकार की ओर से भी इस तरह की पहल की जरूरत जताई गई।
टॉपिक ट्विटर पर यूं करता है ट्रेंड
ट्विटर पर जिन 140 अक्षरों में अपनी बात कही जाती है, उनमें सबसे ज्यादा किस एक शब्द या शब्द समूह पर बात हो रही है, वह ट्रेंडिंग बनते जाते हैं। कई दफा ऐसे शब्दों को हैश टैग किया जाता है, ताकि वे अलग से पहचान पा सकें। हर समय ऐसे 10 शब्द या टॉपिक ट्विटर पर ट्रेंड करते हैं। जितने ज्यादा ट्वीट आते जाएंगे, टॉपिक ट्रेंड करता रहेगा।
सीएम को यूं सराहा
अखिलेश यादव ने खुद को असली लीडर साबित किया है यह एप्लीकेशन लॉन्च करके।
- ishal
वेलडन अखिलेश यादव, या मैं कहूं #DigitalCM जिस तरह का कदम आपने उठाया है, सभी सरकारों को उठाना चाहिए।
- @2009Simran
नया एप्लीकेशन है जो हमें अपडेट रखने के लिए सरकारी अपडेट भेजेगा। जनता को अपनी समस्याओं का सीधा समाधान मिल सकेगा।
- Satishshukla
यह नया एप्लीकेशन आपको सीधे सीएम से जोड़ता है, वाह।
- SardhaJena
यह एप्लीकेशन लॉन्च करके सीएम अखिलेश यादव ने प्रगतिवादी की भूमिका अख्तियार कर ली है।
- ErManikSharma