{"_id":"5a203a054f1c1bc45b8b96a3","slug":"akhilesh-yadav-on-hike-in-electricity-prices-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के दामों में भारी बढ़ोतरी पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- बिल आएगा तो होगा गर्मी का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के दामों में भारी बढ़ोतरी पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- बिल आएगा तो होगा गर्मी का एहसास
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बिजली के दाम बढ़ाने पर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सरकार को चुनाव में 24 घंटे बिजली देने के वादे की याद दिलाई और कहा, 'बिजली कम, दाम ज़्यादा! क्या हुआ 24 घंटे का वादा।
विज्ञापन
अखिलेश ने आगे लिखा कि अगली बार जब बिल आयेगा, तब ठंड के मौसम में गर्मी का एहसास करायेगा। आपको बता दें कि यूपी सरकार ने बिजली के दामों में भारी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
बिजली कम, दाम ज़्यादा! क्या हुआ 24 घंटे का वादा. अगली बार जब बिल आयेगा, तब ठंड के मौसम में गर्मी का एहसास करायेगा.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 30, 2017
विज्ञापन
प्रदेश में बिजली 12.73 फीसदी महंगी हो गई है। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को अब फिक्स चार्ज के रूप में 10 रुपये प्रति किलोवाट अतिरिक्त के साथ 45-50 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। अनमीटर्ड ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में सबसे ज्यादा 63 फीसदी की वृद्धि की गई है।
वहीं, 1 अप्रैल, 2018 के बाद इन ग्रामीण उपभोक्ताओं की दरें 124 फीसदी तक बढ़ जाएंगी। किसानों और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर भी बोझ बढ़ा है। अलबत्ता उद्योगों की दरें यथावत रखते हुए राहत दी गई है। नई दरें 9 या 10 दिसंबर से लागू होने की संभावना है।