फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav on hike in electricity prices in Uttar Pradesh.

बिजली के दामों में भारी बढ़ोतरी पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- बिल आएगा तो होगा गर्मी का एहसास

Thu, 30 Nov 2017 10:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav on hike in electricity prices in Uttar Pradesh.
अखिलेश यादव

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बिजली के दाम बढ़ाने पर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सरकार को चुनाव में 24 घंटे बिजली देने के वादे की याद दिलाई और कहा, 'बिजली कम, दाम ज़्यादा! क्या हुआ 24 घंटे का वादा।

विज्ञापन


अखिलेश ने आगे लिखा कि अगली बार जब बिल आयेगा, तब ठंड के मौसम में गर्मी का एहसास करायेगा। आपको बता दें कि यूपी सरकार ने बिजली के दामों में भारी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश में बिजली 12.73 फीसदी महंगी हो गई है। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को अब फिक्स चार्ज के रूप में 10 रुपये प्रति किलोवाट अतिरिक्त के साथ 45-50 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। अनमीटर्ड ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में सबसे ज्यादा 63 फीसदी की वृद्धि की गई है।

वहीं,  1 अप्रैल, 2018 के बाद इन ग्रामीण उपभोक्ताओं की दरें 124 फीसदी तक बढ़ जाएंगी। किसानों और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर भी बोझ बढ़ा है। अलबत्ता उद्योगों की दरें यथावत रखते हुए राहत दी गई है। नई दरें 9 या 10 दिसंबर से लागू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed