फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav on Governor statement on Uttar Pradesh law and order.

भाजपा ने यूपी को हत्या प्रदेश बनाया, विडंबना है कि राज्यपाल को सब ठीक दिख रहा : अखिलेश यादव

Thu, 09 Jan 2020 11:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jan 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav on Governor statement on Uttar Pradesh law and order.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारनामों ने यूपी को हत्या प्रदेश बना दिया है। प्रदेश सरकार राग-द्वेष और बदले की भावना से काम कर रही है। प्रदेश में अन्याय, अनाचार और भ्रष्टाचार दिनोंदिन बढ़ रहा हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति समाप्त प्राय है।

विज्ञापन


कर्जदार किसान, नियुक्ति से वंचित शिक्षा मित्र, बेरोजगार युवा और गुंडों से तंग किशोरियां आत्महत्या करने को मजबूर हैं। देश ही नहीं विदेशों तक में अपराध को लेकर अंगुलियां उठाई जाने लगी हैं। ये बातें उन्होंने बुधवार को जारी एक बयान में कहीं।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि लखनऊ के निगोहां में भूख से मौत हुई, बाराबंकी में रेप पीड़िता एलएलबी छात्रा ने पुलिसिया लापरवाही से तंग आकर आत्महत्या कर ली। राम सनेही घाट बाराबंकी में एक वैद्य की हत्या हो गई है। बांदा में एक व्यापारी की लूट के बाद हत्या हुई और आंख भी फोड़ दी गई। नोएडा में एक कंपनी के रीजनल मैनेजर की लूट के बाद हत्या कर दी गई। राजधानी में अधिवक्ता की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य जिलों में भी अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फर्जी एनकाउंटरों से प्रदेश में पुलिस का नाम बदनाम हो रहा है। इनका मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है।

'आपस में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं कानून व्यवस्था के रखवाले'

उन्होंने कहा, विडंबना है कि प्रदेश की राज्यपाल को यहां सब कुछ ठीक दिख रहा है। वे मानती हैं कि भाजपा सरकार ने ढाई साल में अच्छा काम किया है। कानून व्यवस्था में पहले की तुलना में सुधार आया है, जबकि, कानून व्यवस्था के रखवाले आपस में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है। पुलिस के आला अफसरों पर यौनशोषण के आरोप लग रहे हैं। आईपीएस की लड़ाई में पैसों के लेनदेन की बातें हो रही हैं।

अधिकारी ही कर रहे पीड़ितों का उत्पीड़न
सपा अध्यक्ष ने कहा, प्रदेश में लोग कैसे सुरक्षा और सम्मान पा सकते हैं जब स्वयं अधिकारी ही पीड़ितों का उत्पीड़न करने वाले हों। थानों में पुलिस पीड़ित की एफआईआर ही नहीं लिखती है। सरकारी प्रवक्ता इसी आंकड़ेबाजी में सब कुछ ठीक होने के लिए अपनी वाहवाही करने लगते हैं।

सच्चाई ज्यादा दिनों तक छिपाई नहीं जा सकती है। लोग जान गए हैं कि भाजपा राज में सिर्फ  बहानेबाजी होती है। यह जनता का दमन और उत्पीड़न की पराकाष्ठा है कि यहां आम नागरिकों को स्वाभिमान के साथ जीने तक का अधिकार नहीं है। भाजपा की सरकार का यह सबसे ज्यादा वीभत्स परिचय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed