फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav on demonetisation.

बड़े बैंकों को बचाने, डिफॉल्टरों को राहत देने के लिए की गई नोटबंदी: अखिलेश

Sun, 21 May 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 May 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav on demonetisation.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला 10 बड़े बैंकों को बचाने और बकायादारों को राहत देने के लिए किया था।

विज्ञापन


भाजपा बड़े पूंजी घरानों, कॉरपोरेट की पक्षधर है। उसकी सरकार में व्यापारी वर्ग सबसे अधिक असुरक्षित और उत्पीड़न का शिकार है।

अखिलेश सपा मुख्यालय में उद्योग व्यापार संगठन की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की पूरी अर्थव्यवस्था को उलझा कर रख दिया है। इससे बेकारी बढ़ी है, उद्योग-धंधे बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी से व्यापार को जितना नुकसान हुआ है, उसके दुष्परिणाम आगे दिखाई देंगे। किसानों को सबसे ज्यादा सुविधाएं सपा सरकार में ही मिलीं। भाजपा गंगा और गाय के बहाने व्यापार करना चाहती है। उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी बिल से होने वाले लाभ-हानि की समीक्षा करने और इसकी उत्पीड़नकारी व्यवस्थाओं के खिलाफ  आवाज उठाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महीने में दो दिन सपा को दें व्यापारी

akhilesh yadav on demonetisation.
अखिलेश यादव ने व्यापारियो को सम्बोधित किया - फोटो : amar ujala

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि लड़ाई बहुत बड़े जादूगर से है। इसलिए व्यापारी महीने में दो दिन सपा को दें। सदस्यता अभियान में सक्रिय भाग लें।

इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि भाजपा राज में उत्पीड़न और अपमान के सिवा कुछ नहीं मिल रहा। जब दो माह में यह हाल है तो पांच वर्ष में तो बुरी हालत हो जाएगी। व्यापारियों ने हाथ उठाकर सपा का साथ देने का संकल्प लिया।

उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल समेत अन्य वक्ताओं ने याद दिलाया कि सपा सरकार में ही चुंगी खत्म हुई थी, धारा 3/7 पर रोक लगी थी।

वैट लागू नहीं किया गया था। जीएसटी बिल छोटे व्यापारियों को समाप्त करने की साजिश है। इसमें तीन साल की सजा समाप्त होनी चाहिए।

लालू की पटना रैली में शामिल होंगे अखिलेश

akhilesh yadav on demonetisation.

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की कोशिश तेज हो गई हैं। पटना में 27 अगस्त को राष्ट्रीय जनता दल की रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे।

इस रैली में लालू प्रसाद यादव ने सभी विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है। इसे महागठबंधन की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

लालू ने ट्वीट करके 27 के सम्मेलन में देश भर के विपक्षी नेताओं को आमंत्रित करने की जानकारी दी है। अखिलेश ने शनिवार को सपा दफ्तर पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में इसकी पुष्टि की।

कहा, पटना में 27 अगस्त को हमें बुलाया गया है। हम लालू प्रसाद के कार्यक्रम में जाएंगे। क्या यह विपक्षी एकता की शुरुआत है, इस सवाल को टालते हुए अखिलेश ने कहा कि सभी में एकता होनी चाहिए।

सारा काम छोड़कर कानून व्यवस्‍था पर ध्यान दे सरकार

akhilesh yadav on demonetisation.

अखिलेश ने कहा, प्रदेश सरकार को सब काम छोड़कर कानून व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। राजधानी, मथुरा और दूसरे जिलों की घटनाएं दुखद हैं।

आईएएस की मौत के मामले में उनके परिवार वाले सीबीआई जांच चाहते हैं तो सरकार को करा लेनी चाहिए। दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। अपराध नियंत्रित करने में डायल 100 मददगार हो सकती है।

अखिलेश ने कहा, आजम खां ने जौहर विश्वविद्यालय बनाकर बड़ा काम किया है। उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया। कैबिनेट के फैसले के बाद कई काम हुए हैं। इसके लिए कैबिनेट जिम्मेदार है, हम भी जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed