फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav on death anniversary of dr ram manohar lohia.

भाजपा सरकार ने गंगा मैया को दिया धोखा: अखिलेश यादव

Fri, 12 Oct 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Oct 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav on death anniversary of dr ram manohar lohia.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा की सफाई को लेकर भाजपा सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में भाजपा गंगा की सफाई को लेकर एक भी काम नहीं कर पाई। प्रोफेसर जी डी अग्रवाल गंगा की सफाई के लिए अनशन कर रहे थे उनकी मौत हो गई। सरकार ने उनकी एक न सुनी। भाजपा सरकार ने गंगा मैया को धोखा दिया है और जो लोग मां को धोखा देते हैं वह उन्हें कभी भी माफ नहीं करती हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव लखनऊ के लोहिया पार्क में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि अगर इस डील में सबकुछ ठीक है तो रक्षामंत्री को फ्रांस क्यों जाना पड़ा। डील पर सवाल उठ रहे हैं आखिर सरकार जवाब क्यों नहीं दे रही है?
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है समाजवादियों ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के सपनों को पूरा करने का काम किया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में शौचालय बनाने से लेकर सड़कों को गड्ढामुक्त करने तक हर काम में भ्रष्टाचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के सपा कार्यालय आने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि अगर देश का पूर्व वित्तमंत्री नोटबंदी पर कोई बात करता है तो ये बेहद गंभीर मसला है।


प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर कहा कि अगर प्रदेश की राजधानी में हर रोज अपराध हो रहा है तो अन्य जिलों के हाल का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने अपराध रोकने के लिए डायल 100 सिस्टम में सुधार की जरूरत बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed