फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav okays cbi probe in mohanlalganj gangrape

लखनऊ गैंगरेप: अब CBI के हवाले जांच

Mon, 28 Jul 2014 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav okays cbi probe in mohanlalganj gangrape

16 जुलाई की रात लखनऊ से करीब 30 किलोमीटर दूर मोहनलालगंज में हुई दरिंदगी की जांच में यूपी पुलिस एक बार फिर नाकारी साबित हुई है।

विज्ञापन


रोजाना मीडिया के जरिए हो रहे नए खुलासों से खफा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार सुबह गैंगरेप कांड की जांच आखिरकार सीबीआई को सौंप दी।

डीजीपी एएल बनर्जी और प्रमुख सचिव गृह नीरज गुप्ता को बुलाकर सीएम अखिलेश ने फटकार लगाई और जांच को पूरी ईमानदारी से कराने के आदेश दिए।

दोनों पक्षों ने की थी मांग

akhilesh yadav okays cbi probe in mohanlalganj gangrape

ऐसे हाईप्रोफाइल मामले कम ही देखने को मिलते हैं, जिसमें दोनों ही पक्षों की ओर से सीबीआई जांच की मांग की गई हो।

लखनऊ गैंगरेप कांड में पुलिस की लीपापोती और किसी खास शख्स को बचाने के चक्कर में मनगढ़ंत कहानी से खफा पीड़ित और आरोपी दोनों ही परिवारों ने सीएम से सीबीआई जांच की मांग की थी।

यूपी पुलिस भी अपनी ‌एक बात पर कायम रहने में बुरी तरह नाकाम साबित रही। शायद यही वजह है कि मुख्यमंत्री को यह फैसला लेना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसिया कहानी में थे कई छेद

akhilesh yadav okays cbi probe in mohanlalganj gangrape

17 जुलाई को गैंगरेप की इस खौफनाक वारदात से मचे शोरशराबे के बीच यूपी पुलिस ने मामले को अपने अंदाज में रफा-दफा करने की कोशिश की।

विवादित तस्वीरों के जरिए मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने झटपट पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच करवाकर मामले को रेप तक मानने से इनकार कर दिया।


एडीजी सुतापा सान्याल की देखरेख में हो रही इस मामले की जांच में किस कदर लापरवाही बरती गई, इसका खुलासा आने वाले दिनों में होता गया। पुसिल के पास कई अहम सवालों के जवाब नहीं थे।

कभी पोस्टमार्टम पर सवाल उठे, तो कभी किडनी पर। सान्याल जिसे रेप तक नहीं मान रहीं थी, उसे ही दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट ने गैगरेप करार दे दिया।

विज्ञापन

फिर अफसरों ने कर लिया किनारा

akhilesh yadav okays cbi probe in mohanlalganj gangrape

रामसेवक पर दबाव बनाकर जुर्म कुबुलवाया गया था, यह बात तो गैंगरेप की पुष्टि से ही हो गई। उसके पहले ही मामला हाथ से जाता देख यूपी पुलिस के आला अधिकारियों ने केस से खुद को अलग करने की पूरी कोशिश की।

मुख्यमंत्री ने जिस एडीजी सुतापा सान्याल को जांच सौंपी थी, उन्होंने खुद को इस मामले से अलग कर लिया। उसके बाद डीआईजी नवनीत सिकेरा ने भी मामले को डॉक्टरों की लापरवाही बताकर किनारा कर लिया।

लेकिन, नए खुलासे होते रहे। पीड़ित के परिवार ने राजधानी में दो बार धरना दिया। आरोपी के परिवार ने भी यूपी पुलिस पर संगीन आरोप लगाए और ‌आखिरकार जांच सीबीआई के हाथ में चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed