{"_id":"58746f264f1c1b1629ba9512","slug":"akhilesh-yadav-meets-mulayam-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता मुलायम से मिलने बेटियों संग पहुंचे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता मुलायम से मिलने बेटियों संग पहुंचे अखिलेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Jan 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम अखिलेश यादव मंगलवार सुबह पिता मुलायम सिंह से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। डेढ़ घंटे से ज्यादा देर तक मुलायम के आवास पर रुकने के बाद अखिलेश निकल गए। जानकारी के मुताबिक अखिलेश दोनों बेटियों को साथ लेकर गए थे। मुलायम सिंह यादव मंगलवार सुबह टीले वाली मस्जिद गए थे। वहां से लौटकर उन्होंने अखिलेश से मुलाकात की। इस दौरान गायत्री प्रजापति और संजय सेठ भी मौजूद रहे। कुछ ही देर में शिवपाल के भी वहां पहुंचने की सूचना है। इससे पहले राजेंद्र चौधरी अखिलेश के घर मुलाकात करने पहुंचे थे।
मुलायम सिंह से मुलाकात के बाद सीएम अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से अपनी विधानसभाओं में जाने की अपील की। साथ ही कहा, जल्द ही प्रचार और सभाओं का कार्यक्रम जारी करूंगा।
सोमवार को मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुर्रहमान वायजी नदवी के इंतकाल हो गया था और मुलायम दिल्ली में थे। इसीलिए वह आज शोक व्यक्त करने मस्जिद पहुंचे। वहां मौलाना के परिजनों से मिलकर उन्होंने शोक जताया। मस्जिद से लौटकर मुलायम ने कहा कि मौलाना मेरे पुराने साथी थे। वहीं अखिलेश कल ही इमाम की अंतिम विदाई में शरीक होने पहुंचे थे।

बयान से दिए थे सुलह के संकेत
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि सपा में चल रहे पारिवारिक घमासान के बीच कल दिल्ली से लौटे मुलायम सिंह यादव ने बयान दिया था कि चुनाव बाद अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनेंगे।
लखनऊ में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा के टूटने का सवाल ही नहीं हैं। पार्टी में एकता बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव बाद अखिलेश यादव ही यूपी के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनके इस बयान को पार्टी में मची कलह पर सुलह का संकेत माना जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द ही वह पूरे यूपी में प्रचार करना शुरू कर देंगे।