फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav launches Samajwadi Itra in Lucknow.

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने लांच किया 'समाजवादी परफ्यूम', सपा नेता बोले- इससे 2022 में खत्म हो जाएगी नफरत

Tue, 09 Nov 2021 03:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Nov 2021 03:43 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 के चुनाव के लिए मंगलवार को सामाजवादी परफ्यूम लांच किया। इसे 22 तरह के प्राकृतिक इत्र की मदद से तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav launches Samajwadi Itra in Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को समाजवादी परफ्यूम लांच किया। इस अवसर पर मौजूद सपा एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


पुष्पराज जैन ने बताया कि इस इत्र को तैयार करने में दो वैज्ञानिकों ने चार महीने का समय लिया है। इसके निर्माण में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 22 तरह के प्राकृतिक इत्र का प्रयोग किया है। इसका प्रयोग करेंगे तो समाजवादी सुगंध महसूस होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी तरह 2024 में देश भर से नफरत हटाने के लिए 24 तरह के इत्र का प्रयोग कर परफ्यूम बनाया जाएगा। यह परफ्यूम सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस परफ्यूम की खुशबू का असर 2022 में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि 2022 में यूपी में सपा की सरकार बनने वाली है। उन्होंने नोटबंदी की पांचवी बरसी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि इससे देश को कितना लाभ हुआ है। जनता ने नोटबंदी के कारण बड़ी मुश्किलें झेली हैं। कतारों में खड़े होने के कारण कई लोगों की मौत भी हो गई। देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई और करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इस सरकार के तीन इंजन हैं। एक दिल्ली वाला, दूसरा यूपी वाला और तीसरा लखीमपुर खीरी वाला इंजन। ये ट्रिपल इंजन मिलकर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed