फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav is not campaigning in Gola Gokarnnath bypoll.

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव: अखिलेश यादव की दूरी, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सीएम सहित कई मंत्रियों ने डाला डेरा

Tue, 01 Nov 2022 10:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Nov 2022 10:22 AM IST
सार

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी सहित कई भाजपा के नेता जुटे हुए हैं। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इससे दूर हैं जबकि सपा नेता बूथों पर डटे हुए हैं।

विज्ञापन
Akhilesh yadav is not campaigning in Gola Gokarnnath bypoll.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री जनसभाएं कर रहे हैं, वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दूरी बनाए हैं। हालांकि सपा के ज्यादातर वरिष्ठ नेता विधानसभा क्षेत्र में हैं। वे भाजपा सरकार की नाकामियों और सपा शासन की उपलब्धियों को बताकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन


उपचुनाव में भाजपा ने अमन गिरी और सपा ने विनय तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। सैफई से लौटने के बाद अखिलेश के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इतना जरूर है कि वे स्थितियों पर पल-पल खबर रख रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अन्य नेता बूथों पर डटे हैं।
विज्ञापन


उधर, सपा ने ट्वीट कर भाजपा पर चुनाव में मनमानी का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा उपचुनाव से पहले सुनियोजित तरीके से एक जाति विशेष के पुलिसकर्मियों को लंबी छुट्टी पर भेजने की घटना निंदनीय है। चुनाव आयोग मामले का संज्ञान ले। अखिलेश ने विधानसभा क्षेत्र में भाजपाइयों पर रुपये बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत आयोग से की गई है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा छल-बल के जरिए आचार संहिता का उलंघन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलि
अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की 133वीं जयंती पर राजधानी में गोमती तट स्थित समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अखिलेश ने गुजरात हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद मोहन सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह (82) के निधन पर भी शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed