फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav in sainik prakoshth meeting in lucknow.

एससी-एसटी एक्ट पर बोले अखिलेश, भाजपा किसी को भी शांति से नहीं रहने देना चाहती

Thu, 06 Sep 2018 06:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Sep 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav in sainik prakoshth meeting in lucknow.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एससी-एसटी कानून पर कहा कि भाजपा किसी को भी शांति से जीवन नहीं जीने देना चाहती। इनके लिए गरीबी व महंगाई मुद्दा नहीं है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं ये लोग चाहते हैं कि समाज में अलग-अलग जातियों के बीच झगड़ा हो जाए जिससे कि वो (भाजपा) इसका लाभ ले सकें। कहा कि अन्याय किसी के साथ नहीं होना चाहिए। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि 2019 में देश का चुनाव होने जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि जो भी प्रधानमंत्री बने हैं वो ज्यादातर उत्तर प्रदेश से ही रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा अपनी बात रखें। इसके लिए हम जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने चुनावी योजना पर कहा कि हम जनता के मुद्दे उठाएंगे। किसानों का कर्ज माफ हुआ या नहीं। नौजवानों को रोजगार मिला या नहीं। नोटबंदी से लोगों को कितना ज्यादा नुकसान हुआ। कहा गया कि इससे गरीबों को फायदा होगा लेकिन नोटबंदी से गरीबों को सबसे ज्यादा परेशान किया गया। अखिलेश ने सवाल उठाया कि आखिर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से किसको ज्यादा फायदा हो रहा है। किसके मुनाफे के लिए सरकार काम कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदर पकड़ने का टेंडर कैंसिल कर हनुमान चालीसा खरीदकर लोगों को बांटें

अखिलेश यादव ने कहा, अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे थे कि अगर बंदर भगाना है तो हनुमान चालीसा पढ़ें। मैं कहता हूं कि जब समाजवादी सरकार थी तो बंदर पकड़ने के लिए करोड़ों रुपये का टेंडर हुआ था। अभी भी समय है। टेंडर कैंसिल कर जो पैसा बचे उससे हनुमान चालीसा खरीद कर लोगों को दें और इस काम को बढ़ावा दें।

आपको बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी ने मथुरा व आगरा में बंदरों के परेशान करने पर वहां के लोगों को हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed