फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav in kanpur

मोदी से एक दिन पहले कानपुर पहुंचेंगे अखिलेश

Wed, 16 Oct 2013 02:25 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Wed, 16 Oct 2013 02:25 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav in kanpur

समाजवादी पार्टी गुजरात के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का असर कम करने की कोशिश में जुट गई है।

विज्ञापन


मोदी 19 अक्तूबर को कानपुर रैली से यूपी में अपना अभियान शुरू करेंगे। इससे एक दिन पहले 18 अक्तूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कानपुर दौरा तय हो गया है।
विज्ञापन


हालांकि वहां बने अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम के उद्घाटन को लेकर सीएम का कार्यक्रम तय हुआ है, पर राजनीतिक गलियारों में इसे मोदी के दौरे के मद्देनजर डैमेज कंट्रोल की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वजह तो नहीं
दरअसल, मोदी यूपी में अपना अभियान कानपुर से शुरू कर रहे हैं। इसमें जिन जिलों के लोगों को बुलाया जा रहा है, वे ज्यादातर मुलायम के गढ़ माने जाते हैं।

चर्चा है कि सपा नेतृत्व भी मोदी से होने वाले नुकसान को लेकर आशंकित है। इसलिए मोदी की रैली से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कानपुर दौरा तय कर लोगों को सपा के साथ जोड़े रहने की कवायद की जा रही है।

अधिकृत तौर पर भले ही अखिलेश का कानपुर दौरा अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम के उद्घाटन को लेकर हो, पर चर्चा यही है कि वे कानपुर में सपा के प्रमुख क्षेत्रीय लोगों के साथ अपने इलाके में मोदी के प्रभाव को कम करने की योजना पर बातचीत करेंगे।

साथ ही यह संदेश भी देने की कोशिश करेंगे कि यूपी में उनकी सरकार ने भी विकास के मुद्दे पर कम काम नहीं किया है। इसके लिए उनकी तरफ से विकास संबंधी कुछ आश्वासन भी दिए जा सकते हैं।


मुजफ्फरनगर के बहाने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का सवाल उठाकर भाजपा विरोधी वोट को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश भी की जा सकती है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दोनों मुख्यमंत्रियों के कानपुर दौरे के मद्देनजर वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। आईजी कानून-व्यवस्था आरके विश्वकर्मा ने बताया कि कानपुर में अलग से चार पुलिस अधीक्षक, आठ अपर पुलिस अधीक्षक, दस पुलिस उपाधीक्षक, 130 पुलिस उप निरीक्षक, 200 पुरुष व 50 महिला सिपाहियों की तैनाती की जा रही है।

इसके अलावा सात कंपनी पीएसी भी लगाने का फैसला किया गया है। इस बीच, जानकारी मिली है कि सरकार ने मोदी की रैली के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed