फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav in balrampur.

अखिलेश बोले, मोदी चाहें तो हम उनसे बहस के लिए भी तैयार

Thu, 23 Feb 2017 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Feb 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav in balrampur.
अखिलेश यादव

यूपी के सीएम अखिलेश यादव बलरामपुर के तुलसीपुर में जनसभा को सम्बोधित कर रहे हैं। जनसभा के दौरान उन्होंने भाजपा पर न‌िशाना साधा। सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, आप अपना काम बताएं हम अपना काम बताएंगे। आप उत्तर प्रदेश को मत उलझाओ। उन्होंने कहा क‌ि पुरानी बातें वही याद द‌िलाता है जो लड़ाई हार जाता है। सीएम ने कहा क‌ि प्रधानमंत्री कहते हैं क‌ि यूपी में समाजवादी लोग थाना चला रहे हैं। उन्होंने कहा क‌ि प्रधानमंत्री को पता ही नहीं है यहां 100 नंबर शुरू हो गया है। यहां थाने से नहीं अब 100 नंबर से पु‌ल‌िस से मदद कर रही है। अख‌िलेश ने कहा क‌ि पुल‌िस में जो थोड़ी-बहुत कम‌ियां हैं वो भी 100 नंबर से दूर की जाएंगी।

विज्ञापन


अखिलेश ने चुनौती देकर कहा कि मैं पीएम मोदी से विकास पर बहस करने के लिए तैयार हूं। मैं अपना काम बताऊंगा, वो अपना काम बताएं। उन्हें तो पता ही नहीं है कि यूपी में पुलिस 100 नंबर से चल रही है। महिलाओं को हम 500 रुपये समाजवादी पेंशन दे रहे हैं और अगर दोबारा सरकार बनी तो उन्हें एक हजार रुपये पेंशन देंगे।
विज्ञापन


अखिलेश ने जनता से कहा कि आप हमारी सरकार बनवाइए। हम अगले पांच साल किसानों के लिए काम करेंगे। ऐसे नौजवान जो नौकरी करना चाहते हैं। हम उन्हें प्रशिक्षण देकर नौकरी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब पुलिस में भर्ती आसान हो गई है। आगे से जो भी सिर्फ दसवीं और बारहवीं पास होगा, दौड़ के दिखा दे पुलिस में भर्ती हो जाएगी। पहले आपको परीक्षा देनी पड़ती थी। अब सिर्फ दौड़ कर नौकरी मिल जाएगी। उन्होंने वादा किया कि फिर सरकार बनने पर एक लाख लोगों को पुलिस में भर्ती करेंगे।

ज्यादातर प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा रहे निशाने पर
अखिलेश ने अपने भाषण में ज्यादातर प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया भर में जाते हैं लेकिन हमारे लिए कुछ लेकर नहीं आते हैं। वो कहते हैं कि यूपी में थाने समाजवादी चलाते हैं। मैं कहता हूं कि 100 नंबर पर फोन करके देख लेना। यहां पुलिस थाने से नहीं सौ नंबर से चलती है।


अखिलेश ने युवाओं को रोजगार देने का वादा करते हुए कहा कि हमने 1,60,000 शिक्षामित्रों को नियमित किया। आगे और रोजगार देंगे। उन्होंने वादा किया अभी तक हमने बच्चों को स्कूल ड्रेस दी, बर्तन ‌दिए, दूध दे रहे हैं और फल भी दे रहे हैं। अगर हम फिर सत्ता में आए तो एक किलो मिल्क पाउडर व एक किलो घी भी हर महीने देंगे।

उन्होंने कहा कि महिलाएं खाना पकाती हैं। उनका खाना जल्दी बनें, इसके लिए हम उन्हें प्रेशर कुकर भी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed