मुख्यमंत्री अखिलेश ने बताया बेहतर जीडीपी का मंत्र, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बिना महिलाओं को आगे किए देश व समाज तरक्की नहीं कर सकता है। जीडीपी तभी बेहतर हो सकती है जब आधी आबादी को हर स्तर पर भागीदारी दी जाए।
सरकारी सेक्टर हो या प्राइवेट या फिर घर-परिवार, महिलाओं को हर स्तर पर आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने समाज के हर क्षेत्र में परचम लहराया है। राजनीति में भी अच्छी पहचान बनाई है।
मुख्यमंत्री शनिवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में ‘फिक्की फ्लो’ के लखनऊ-कानपुर चैप्टर की ओर से आयोजित ‘फर्स्ट यूपी फ्लो वीमेंस अवार्ड’ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया, उनमें से कोई डेयरी चला रही हैं तो कोई स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा पर काम कर रही हैं। आशा बहुओं ने ग्रामीण क्षेत्र की बहनों के बीच काम करके पहचान बनाई है। इनसे दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे।
लखनऊ-कानपुर के बीच अब दिखेगी ग्रोथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ-कानपुर जैसे शहरों में भी अब ग्रोथ दिखेगा। उनकी सरकार ने बुनियादी ढांचे की सुविधाओं पर फोकस होकर काम किया है।
रिकॉर्ड 22 महीने में 302 किलोमीटर लंबा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे तैयार हो रहा है। इससे सिर्फ दूरियां ही कम नहीं होंगी, समय भी बचेगा।
कानपुर में एक ग्रीन पार्क स्टेडियम था, लखनऊ में दूसरा स्टेडियम तैयार हो रहा है। इन मैदानों में भी आईपीएल के मैच होंगे। लखनऊ मेट्रो पर तेजी से काम हो रहा है। कानपुर में भी मेट्रो दौड़ेगी।
जमीन देने का किया एलान, 27 महिलाएं हुईं सम्मानित
मुख्यमंत्री ने फिक्की फ्लो को राजधानी में महिला हाट के लिए जमीन देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित कर रही है। यशभारती से भी महिलाओं को सम्मानित किया है।
उत्कृष्ट कार्य के लिए 27 महिलाओं का सम्मान
मुख्यमंत्री ने सांसद डिम्पल यादव व फिक्की की पूर्व चेयरपर्सन नैनालाल किदवई की उपस्थिति में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 27 महिलाओं को पुरस्कृत किया।
इनमें ग्रामीण सेक्टर में सराहनीय काम करने वाली महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से क्रमश: 50 हजार व 30 हजार रुपये के अवार्ड दिए गए।
कार्यक्रम में ज्योत्सना कौर हबीबुल्लाह, अनुज नारायण, अर्चना खेतान, रेनुका टंडन, माधुरी हलवासिया, मीनू झुनझुनवाला, अपर्णा मिश्रा, अनुराधा वार्ष्णेय, विनीता बिम्भेट, जयंती डालमिया उपस्थित रहीं।
इन्हें दिया गया सम्मान
आउटस्टैंडिंग वुमन इन पुलिस--सुतापा सान्याल आईपीएस
आउटस्टैंडिंग वुमन इन एजुकेशन--उर्वशी साहनी व नुसरत नहीद
आउटस्टैंडिंग वुमन इन मेडिसिन एंड हेल्थ केयर--डॉ. तूलिका चंद्रा, डॉ. मनु भटनागर
आउटस्टैंडिंग वुमन एंटरप्रियन्योर ऑफ द ईयर--अंशुलिका दुबे, आशा सिंघानिया व वंदना वर्मा
आउटस्टैंडिंग वुमन इन सोशल वर्क--सपना उपाध्याय, रीता अग्रवाल, सीएल गुप्ता व प्रभा सिंह
आउटस्टैंडिंग कॉरपोरेट डायरेक्टर--शिखा सक्सेना
आउटस्टैंडिंग ग्लोबल वुमन ऑफ यूपी--पल्लवी फौजदार, नेहा त्रिपाठी व सीमा सिंह।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड--शशि त्रिवेदी व सुहानी यादव।
ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान
आउटस्टैंडिंग वुमन इन सोशल वर्क--विजयश्री सिंह व नंदिनी मिश्रा
आउटस्टैंडिंग वुमन इन कम्युनिटी हेल्थ--प्रभा सिंह व उर्मिला राय
बेस्ट आशा अवार्ड--संगीता
आउटस्टैंडिंग वुमन फार्मर--सिया दुलारी व रति पालीवाल
आउटस्टैंडिंग वुमन एंटरप्रिन्योर--संगीता गुप्ता
आउटस्टैंडिंग रूरल वुमन ऑफ द ईयर--मंजू त्रिपाठी