{"_id":"5c9278ebbdec2214676aa86d","slug":"akhilesh-yadav-gives-wishes-to-people-of-holi-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को कमर कसने की दी सलाह, फिर बोले हैप्पी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को कमर कसने की दी सलाह, फिर बोले हैप्पी होली
Wed, 20 Mar 2019 11:01 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर सभी लोगों को शुभ कामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व का उद्देश्य है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द और एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी साथियों को अब पूरी ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव में जुटना होगा। हमें इस पर्व पर उत्साह के साथ समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने देश व प्रदेशवासियों से कहा है कि सामाजिक सद्भाव और परस्पर विश्वास को मजबूत बनाने के निमित्त होली पर्व को सार्थक बनायें। हम सबको अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनानी चाहिए।
विज्ञापन