फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav gives 2 lakh to muslim boy for saving cow

कुएं से गाय निकालने वाले मुस्लिम लड़के को सीएम ने दिए 2 लाख

Thu, 25 Feb 2016 08:52 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav gives 2 lakh to muslim boy for saving cow

कुंए में गिरी गाय को बाहर निकालने वाले मो. जकी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया है। सीएम ने इसके अलावा विभिन्न घटनाओं में मरने वाले लोगों के आश्रितों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की।

विज्ञापन


इनमें चार अधिवक्ता व एक मजदूर का परिवार शामिल है। इन सबको दस-दस लाख रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने एक कुएं में गिरी हुई गाय को बाहर निकालने वाले राजधानी मोहम्मद जकी को दो लाख रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप भेंट किया।
विज्ञापन


उन्होंने जकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह कृत्य काबिले तारीफ है। जकी के इस कार्य से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

इन सभी को सीएम ने दी 10-10 लाख की सहायता

akhilesh yadav gives 2 lakh to muslim boy for saving cow

इसके अलावा उन्होंने आजमगढ़ जनपद के मृत अधिवक्ताओं राज नारायण सिंह, मुन्नी लाल तथा राम सिंहासन यादव के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इसी प्रकार बाराबंकी जिले के अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा की पत्नी को भी मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की मदद दी गई। लखनऊ में एक निर्माणाधीन भवन में हुई दुर्घटना में मृत मजदूर प्रसिद्ध कुमार के परिजनों को भी मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की मदद की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को ढाढ़स बंधाया और परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed