फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav gave clarification on being trolled Its matter of people lives

अखिलेश के बयान पर गिरिराज बोले-ये लोगों को भ्रम में रखेंगे और छुपकर टीका लगवा लेंगे

Sun, 03 Jan 2021 09:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Jan 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav gave clarification on being trolled Its matter of people lives
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : ANI
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कोरोना टीका नहीं लगवाने के एलान पर सियासत गरमा गई। सोशल मीडिया में जहां अखिलेश यादव जमकर ट्रोल हुए। भाजपा के अलावा लोगों ने भी उन्हें ट्रोल किया तो सपा प्रमुख ने रविवार सुबह अपने बयान पर सफाई दी। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसमें यह कहकर तड़का लगा दिया कि ‘ये लोग छुपकर टीका लगवा लेंगे और लोगों को भ्रम में रखेंगे।' 
विज्ञापन


अखिलेश ने दरअसल शनिवार को कोरोना टीके को भाजपा का बताते हुए कहा था कि वह यह टीका नहीं लगवाएंगे। इसके तुरंत बाद नेशनल कांफ्र्रेस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि टीका किसी दल का नहीं, जब भी उनका नंबर आएगा वह टीका लगवाएंगे। वहीं उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश के बयान को वैज्ञानिकों व डाॅक्टरों का अपमान बताते हुए सपा नेता से माफी की मांग की थी। रविवार को भी इस मामले में सियासी बयानों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने यह कहा-
‘ये लोग छुपकर वैक्सीन लगवा लेंगे और लोगों को भ्रम में रखेंगे। वे राजनीतिक दृष्टि से ऐसा बोल रहे हैं। वैक्सीन देश का है, वैज्ञानिक देश के हैं और आत्मनिर्भर भारत के लिए इससे अच्छा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

 


स्वतंत्रदेव का तंज-कौनसी वैक्सीन की बात कर रहे अखिलेश
अखिलेश के बयान पर उप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने तंज कसते हुए ट्वीट किया-भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर भाजपा की वैक्सीन कारगर साबित हुई है। आप कौनसी वैक्सीन की बात कर रहे हैं, अखिलेश जी, दूसरी तरफ  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा-अखिलेश यादव जी को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश वासियों को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है। 




अखिलेश जी का वैक्सीन पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफ़ी माननी चाहिए।’ वहीं, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि वैक्सीन न तो भाजपा की है और न ही सपा की। वैक्सीन सिर्फ  वैक्सीन है। देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव को बोलते समय इतना तो ध्यान रखना चाहिए कि वह क्या बोल रहे हैं?

सपा प्रमुख ने यह बयान दिया था-
आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने शनिवार को कोरोना को लेकर सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार कोरोना तो तभी मानती है जब विपक्ष का कोई कार्यक्रम हो। प्रदेश में कोविड विपक्ष के खिलाफ सरकार का हथियार बन गया है। सरकार ताली-थाली बजाकर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाकर क्यों कोरोना खत्म नहीं कर देती।  कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर उन्होंने कहा कि वह कोरोना का टीका नहीं लगवाएंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा का क्या भरोसा, इनकी वैक्सीन पर क्यों विश्वास करें, कोविड-19 की आड़ लेकर भाजपा महंगाई, बेरोजगारी व अन्याय को छिपाएगी।

सफाई में अखिलेश ने यह कहा-
रविवार सुबह अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना का टीकाकरण एक संवेदनशील प्रक्रिया है इसीलिए भाजपा सरकार इसे कोई सजावटी-दिखावटी इवेंट न समझे और अग्रिम पुख्ता इंतज़ामों के बाद ही शुरू करे। ये लोगों के जीवन का विषय है अत: इसमें बाद में सुधार का खतरा नहीं उठाया जा सकता है।  गरीबों के टीकाकरण की निश्चित तारीख़ घोषित हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed