फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav favors samajwadi youth leaders

गायत्री की वापसी होते ही अपनी यूथ ब्रिगेड को वापस लाने के लिए बोले अखिलेश

Tue, 27 Sep 2016 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Sep 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav favors samajwadi youth leaders
अपनी टीम के पक्ष में आए अख‌िलेश
सपा सुप्रीमो के खास गायत्री प्रजापत‌ि की कैबिनेट में वापसी के अगले ही दिन अखिलेश ने अपनी यूथ ब्रिगेड की वकालत की। वहीं बर्खास्तगी के बाद अख‌िलेश ने कहा था क‌ि नेता जी का आदेश सबको मानना पड़ेगा।
विज्ञापन


बताते चलें के सोमवार को गायत्री प्रजापत‌ि की वापसी के बाद सपा सुप्रीमो ने कहा था क‌ि गायत्री प्रजापत‌ि वफादार और कर्मठ नेता हैं। आज अखिलेश ने भी अपनी टीम की तरफदारी करते हुए कहा, युवा नेताओं ने मेरा समर्थन किया, मैं चाहता हूं कि उनकी पार्टी में वापसी हो। 
विज्ञापन


मेगा कॉल सेंटर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा क‌ि पार्टी के ‘अनुभवी नेता’यूथ टीम की वापसी पर विचार करें। माना जा रहा हैक क‌ि अनुभवी नेता से उनका इशारा चाचा शिवपाल की ओर था। गौरतलब है क‌ि एक कार्यक्रम के दौरान शिवपाल ने कहा था, मेरे पास अखिलेश से ज्यादा अनुभव है उन्हें मुझसे सीखना चाह‌िए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अपने रोडशो के दौरान सोमवार को रामगोपाल यादव ने भी अपने भांजे एमएलसी अरव‌िंद यादव की वापसी का आग्रह ‌क‌िया था। अरव‌िंद को भ्रष्टाचार के आरोप के चलते न‌िष्कास‌ित क‌िया गया है।

अख‌िलेश की टीम ने क‌िया था जमकर हंगामा

akhilesh yadav favors samajwadi youth leaders
प्रदर्शन करते मुख्यमंत्री अखिलेश के समर्थक - फोटो : amar ujala

बता दें क‌ि अखिलेश को अध्यक्ष पद से हटाने के विरोध ने अखिलेश की यूथ टीम ने जमकर हंगामा किया था। जिसके चलते तीन एमएलसी और यूथ विंग के चार अध्यक्षों को पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

इन युवा नेताओं पर सपा सुप्रीमो मुलाय‌म सिंह के खिलाफ अपशब्द बोलने और अनुशासनहीनता का आरोप था। ‌शिवपाल यादव के इस एक्शन के बाद पार्टी के कई युवा नेताओं ने इस्तीफे दे दिए थे।

ये हुए थे निष्कासित
तीन एमएलसी ‌सुनील सिंह यादव 'साजन', आनंद सिंह भदौरिया और संजय लाठर।
मो. एबाद, प्रदेश अध्यक्ष, मुलायम यूथ ब्रिगेड।
बृजेश यादव, अध्यक्ष, युवजन सभा।
दिग्‍विजय सिंह देव, अध्यक्ष, छात्रसभा।
गौरव दुबे , राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुलायम यूथ ब्रिगेड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed