फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोबारा सरकार बनी तो हर गरीब को मिलेगा मकान: अखिलेश यादव

Mon, 05 Dec 2016 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Dec 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav distributes money of shadi anudan yojna
शादी अनुदान योजना - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को शादी अनुदान योजना की राशि के वितरण का शुभारंभ क‌िया। इसके बाद 6-10 दिसंबर तक पूरे सूबे में अभियान चलाकर दो लाख चयनित लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने विशेष तैयारी की है। शहरी क्षेत्र में इस योजना अन्तर्गत वार्षिक आय 56480 और ग्रामीण क्षेत्र ने 46080 वाले परिवार इस योजना के पात्रता श्रेणी में आते हैं । इस दौरान सीएम अख‌िलेश ने ये भी कहा क‌ि अगर दोबारा उनकी सरकार बनी तो हर गरीब को घर द‌िया जाएगा।

akhilesh yadav distributes money of shadi anudan yojna
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर सामान्य, अनुसूचित जाति व जनजाति, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के चेक द‌िया। इस कार्यक्रम के लिए लखनऊ जिले के लाभार्थियों का चयन किया गया है। 
akhilesh yadav distributes money of shadi anudan yojna
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
बता दें, अभी तक गरीब लड़कियों की शादी के लिए उनके अभिभावकों को 10 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता था, जिसे इस साल बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है। इस तरह कुल चयनित लाभार्थियों को 400 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav distributes money of shadi anudan yojna
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को दिया जाता है, बशर्ते शादी के वक्त पुत्री की उम्र 18 वर्ष या उससे ऊपर हो। 
 
विज्ञापन
akhilesh yadav distributes money of shadi anudan yojna
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
समाज कल्याण निदेशक सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि 6-10 दिसंबर तक जिलास्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके अनुदान राशि वितरित की जाएगी। इस दौरान प्रभारी मंत्री, राज्य सरकार के अन्य मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि दिए गए लक्ष्य के अनुसार सभी लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed