फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav distributes cycles on labourer day.

मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने दिया तोहफा, बांटी साइकिलें

Sun, 01 May 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 May 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav distributes cycles on labourer day.
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने बगैर भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया है। गांव व शहर में संतुलन बनाकर सपा सरकार ने विकास किया है। मजदूरों के लिए भी सपा सरकार ने काफी काम किया है। इससे पहले कभी भी सरकारों ने इतनी इमानदारी से साइकिलें वितरित नहीं की थी। अब तक प्रदेश सरकार चार लाख मजदूरों को साइकिल दे चुकी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को श्रम दिवस के मौके पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत एक हजार मजदूरों को साइकिलें दीं। इस मौके पर 60 वर्ष से ऊपर के 100 पंजीकृत मजदूरों को भी एक हजार रुपये की पेंशन के चेक दिए गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मजदूर दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि श्रम विभाग को पटरी पर लाने का काम उनके मंत्री शाहिद मंजूर ने किया है। श्रम विभाग मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन दे रही है सरकार

Akhilesh Yadav distributes cycles on labourer day.

उन्होंने कहा कि सपा सरकार 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन दे रही है। यह पेंशन सीधे महिलाओं के खाते में भेजी जाती है। इसी तरह मजदूरों को भी आगे चलकर सीधे खाते में पेंशन दी जाएगी।

इससे पहले श्रम व सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि किसी भी समाज में खुशहाली तभी आ सकती है जब मजदूर व किसान खुशहाल रहें। श्रम विभाग मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रहा है। अब तक लाखों साइकिलें पंजीकृत मजदूरों को दी जा चुकी हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव श्रम अनीता भटनागर जैन ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव, राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी, भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, जन्तु उद्यान एवं चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री शिव प्रताप यादव, प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल सहित कई अन्य मंत्री व अफसर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed