फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav defends azam khan.

आजम के बचाव में खुलकर सामने आए अखिलेश, कहा- बदले की भावना से दर्ज किया गया केस

Fri, 19 Oct 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Oct 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav defends azam khan.
अखिलेश यादव

सांसद अमर सिंह के हमले और एफआईआर दर्ज कराने के बाद सपा आजम खां के पक्ष में खुलकर सामने आ गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आजम को बदनाम करने और उनका सियासी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने आजम के खिलाफ दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन


अखिलेश ने एक बयान में कहा, भाजपा सत्ता का इस्तेमाल अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए कर रही है। अपने से असहमत विपक्ष के प्रति वह बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा सरकार का जोर सपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रति विद्वेषपूर्ण प्रचार कर उनकी छवि बिगाड़ने पर है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, राजनीति में धर्मनिरपेक्ष छवि, कुंभ जैसे महापर्व का कुशल संचालन तथा जौहर विश्वविद्यालय जैसी संस्था की स्थापना से चिढ़े भाजपा नेता आजम खां को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके नगर विकास मंत्री रहते कुंभ की प्रशंसा विदेशों तक में हुई। धर्मनिरपेक्षता का इससे बड़ा और क्या प्रमाण हो सकता है ? अखिलेश ने कहा, आजम खां ने कभी नफरत की राजनीति नहीं की। उनके बारे में मी टू की आड़ में एक अभिनेत्री की ओर से धमकी भरी बात करना आपत्तिजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed