{"_id":"5c0369debdec224153247750","slug":"akhilesh-yadav-criticizes-bjp-government-over-loan-waive-of-sugarcane-farmers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले- भाजपा के धोखे का शिकार हुए गन्ना किसान, लोन भुगतान पर दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले- भाजपा के धोखे का शिकार हुए गन्ना किसान, लोन भुगतान पर दिया ये बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गन्ना किसान भाजपा सरकार के धोखे का शिकार हुए हैं। अभी तक सभी चीनी मिलों में पेराई शुरू नहीं हुई है और किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि पिछले एक साल के भीतर सिंचाई के लिए उपयोग में आने वाले डीजल के दाम में 28 प्रतिशत, बिजली दरों में 30 प्रतिशत, कीटनाशकों के मूल्य में 30 प्रतिशत, डीएपी में 10 प्रतिशत एवं मजदूरी में 10 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इससे उत्पादन लागत 15-20 फीसदी बढ़ गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल उत्पादन लागत 289 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो इस बार 297 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। इसके बावजूद भाजपा सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए गन्ने के राज्य परामर्शी मूल्य (एसएपी) में कोई वृद्धि नहीं की है। इससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
सरकार को चीनी मिल मालिकों की चिंता
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिखावे के लिए 44 चीनी मिलों को 2619 करोड़ रुपये के सॉफ्ट लोन का भुगतान किया है। किसानों को इससे कोई फायदा पहुंचने वाला नहीं है। सच तो यही है कि भाजपा को किसानों की नहीं, चीनी मिल मालिकों के हितों की चिंता है।